फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Huge skeleton found in Canada after two years Hajis gathered in Mecca read hindi news

World: कनाडा में मिला दानवाकार कंकाल, दो साल बाद मक्का में हाजियों का हुजूम, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 11 Jul 2022 03:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ओटावा।
एजेंसी, ओटावा। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 11 Jul 2022 03:35 AM IST
सार

आधिकारिक तौर पर हज यात्रा बुधवार से शुरू होगी, लेकिन अभी से मक्का में लाखों मुस्लिमों ने डेरा जमा लिया है। कुल दस लाख में से 8.50 लाख लोगों को हज के लिए परमिट दिए गए हैं।

विज्ञापन
Huge skeleton found in Canada after two years Hajis gathered in Mecca read hindi news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा में एक दानवाकार मानव के कंकाल की खोज का दावा किया जा रहा है। एक अमेरिकी यूट्यूबर कोयोट पीटरसन ने दावा किया कि उसे ब्रिटिश कोलंबिया में विशालकाय खोपड़ी मिली है। बंदर की तह दिखने वाला यह जीव बिग फुट हो सकता है। प्लानेट टीवी के शो ब्रेव वाइल्डरनेस को होस्ट करने वाले कोयोट ने अपने कार्यक्रम पर यह वीडियो दिखाया।  कुछ लोगों को लगता है कि यह खोपड़ी बिगफुट के अस्तित्व का सबूत है। एक व्यक्ति ने कमेंट किया, मुझे लगता है कि बिगफुट का रहस्य सुलझ गया है। एजेंसी

विज्ञापन


दो साल बाद मक्का में हाजियों का हुजूम, 6.50 लाख जुटे
इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र जगह मक्का में दो साल बाद लाखों हाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। सऊदी अरब ने इस बार दस लाख लोगों को हज करने की अनुमति दी है। आधिकारिक तौर पर हज यात्रा बुधवार से शुरू होगी, लेकिन अभी से मक्का में लाखों मुस्लिमों ने डेरा जमा लिया है। कुल दस लाख में से 8.50 लाख लोगों को हज के लिए परमिट दिए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक, अब तक 6.50 लाख विदेशी यात्री यहां पहुंच चुके हैं। एजेंसी
विज्ञापन


अंतरिक्ष में कचरा फेंका गया 78 किलो का बैग
घर से निकलने वाला कचरा अब अंतरिक्ष में फैलने लगा है। अंतरिक्ष में कचरे के निस्तारण के लिए नई तकनीक का परीक्षण किया गया है। पिछले दिनों कचरा प्रबंधन की इसी तकनीक कमर्शियल बिशप एयरलॉक प्रणाली से लगभग 78 किलो के कचरे का बैग इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से अंतरिक्ष में फेंका गया है।  जॉनसन स्पेस सेंटर और एक प्राइवेट कंपनी नौनोरॉक्स ने नई तकनीक विकसित की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed