{"_id":"62cb4d370fbdf3704e10ccd6","slug":"huge-skeleton-found-in-canada-after-two-years-hajis-gathered-in-mecca-read-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"World: कनाडा में मिला दानवाकार कंकाल, दो साल बाद मक्का में हाजियों का हुजूम, पढ़ें अहम खबरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World: कनाडा में मिला दानवाकार कंकाल, दो साल बाद मक्का में हाजियों का हुजूम, पढ़ें अहम खबरें
Mon, 11 Jul 2022 03:35 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ओटावा।
एजेंसी, ओटावा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 11 Jul 2022 03:35 AM IST
सार
आधिकारिक तौर पर हज यात्रा बुधवार से शुरू होगी, लेकिन अभी से मक्का में लाखों मुस्लिमों ने डेरा जमा लिया है। कुल दस लाख में से 8.50 लाख लोगों को हज के लिए परमिट दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में एक दानवाकार मानव के कंकाल की खोज का दावा किया जा रहा है। एक अमेरिकी यूट्यूबर कोयोट पीटरसन ने दावा किया कि उसे ब्रिटिश कोलंबिया में विशालकाय खोपड़ी मिली है। बंदर की तह दिखने वाला यह जीव बिग फुट हो सकता है। प्लानेट टीवी के शो ब्रेव वाइल्डरनेस को होस्ट करने वाले कोयोट ने अपने कार्यक्रम पर यह वीडियो दिखाया। कुछ लोगों को लगता है कि यह खोपड़ी बिगफुट के अस्तित्व का सबूत है। एक व्यक्ति ने कमेंट किया, मुझे लगता है कि बिगफुट का रहस्य सुलझ गया है। एजेंसी
विज्ञापन
दो साल बाद मक्का में हाजियों का हुजूम, 6.50 लाख जुटे
इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र जगह मक्का में दो साल बाद लाखों हाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। सऊदी अरब ने इस बार दस लाख लोगों को हज करने की अनुमति दी है। आधिकारिक तौर पर हज यात्रा बुधवार से शुरू होगी, लेकिन अभी से मक्का में लाखों मुस्लिमों ने डेरा जमा लिया है। कुल दस लाख में से 8.50 लाख लोगों को हज के लिए परमिट दिए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक, अब तक 6.50 लाख विदेशी यात्री यहां पहुंच चुके हैं। एजेंसी
विज्ञापन
अंतरिक्ष में कचरा फेंका गया 78 किलो का बैग
घर से निकलने वाला कचरा अब अंतरिक्ष में फैलने लगा है। अंतरिक्ष में कचरे के निस्तारण के लिए नई तकनीक का परीक्षण किया गया है। पिछले दिनों कचरा प्रबंधन की इसी तकनीक कमर्शियल बिशप एयरलॉक प्रणाली से लगभग 78 किलो के कचरे का बैग इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से अंतरिक्ष में फेंका गया है। जॉनसन स्पेस सेंटर और एक प्राइवेट कंपनी नौनोरॉक्स ने नई तकनीक विकसित की है।
विज्ञापन