फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Howdy Modi: PM Modi targets Pakistan over terror and J&K in donald Trump presence

पाक पर मोदी का करारा वार, कहा- अनुच्छेद 370 पर उन्हें दिक्कत, जिनसे अपना देश नहीं संभल रहा

Mon, 23 Sep 2019 04:22 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,ह्यूस्टन Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 23 Sep 2019 04:22 AM IST
सार

  • अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का वक्त, ट्रंप भी हमारे साथ हैं
  • अनुच्छेद 370 को फेयरवेल दे दिया
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेट्रंप को दिया सपरिवार भारत आने का न्योता
  • ट्रंप की तारीफ कर बताया अद्भुत और अकल्पनीय

विज्ञापन
Howdy Modi: PM Modi targets Pakistan over terror and J&K in donald Trump presence
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एनआरजी स्टेडियम में जोश और जज्बे से भरपूर 50 हजार लोगों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले से बौखलाए पाकिस्तान पर करारा वार किया है। अमेरिकी धरती से पीएम ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर तंज कसते हुए कहा, कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें अनुच्छेद 370 से दिक्कत है। जिनसे अपना देश संभल नहीं रहा है। ये वे लोग हैं जो अशांति चाहते हैं, आतंक के समर्थक हैं, आतंक को पालते पोसते हैं, उनकी पहचान सिर्फ आप ही नहीं पूरी दुनिया अच्छे से जानती है। इन लोगों ने भारत के प्रति नफरत को ही अपनी राजनीतिक का केंद्र बना लिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


वहीं, पाक का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, अमेरिका में 9/11 हो या फिर भारत में 26/11, उसके साजिशकर्ता कहां पाए जाते हैं?  उन्होेंने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक बिरादरी को आगे आने की अपील करते हुए कहा, साथियों अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए। उन्होंने कहा, आतंक के खिलाफ ट्रंप हमारे साथ हैं। इसके साथ ही मोदी ने फिर ट्रंप समेत पूरे स्टेडियम को खडे़ होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 को फेयरवेल दे दिया

Howdy Modi: PM Modi targets Pakistan over terror and J&K in donald Trump presence

मोदी ने ट्रंप के सामने अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा, यह देश के सामने 70 साल से बड़ी चुनौती था, जिसे देश ने फेयरवेल दे दिया। अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास से और समान अधिकारों से वंचित रखा था। इस स्थिति का लाभ आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ाने वाली ताकतें उठा रही थीं।

अनुच्छेद 370 को खत्म करके दो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश बनाए गए। जो अधिकार भारत के लोगों को था, वही अधिकार वहां के लोगों को भी मिल गया है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि हिंदुस्तान के सभी सांसदों के सम्मान के लिए खडे़ होने की अपील भी की, जिस पर लोगों ने खडे़ होकर तालियां बजाईं।

मुश्किलों का अंबार मेरे हौसलों की मीनार है

पीएम ने एक शेर पढ़ते हुए कहा, वो जो मुश्किलों का अंबार है, वही तो हमारे हौसलों की मीनार है। भारत अब चुनौतियों को टाल नहीं रहा है, बल्कि उनसे टकरा रहा है। भारत समस्याओं के पूर्ण समाधान पर ध्यान दे रहा है।

भारत अब असंभव को संभव करके दिखा रहा है, बहुत कुछ इरादे साथ लेकर चल रहा है। पुरानी मान्यताओं को जड़ से खत्म कर रहा है। हम निवेश का माहौल बना रहे हैं। कॉरपोरेट टैक्स में भारी कमी करने का फैसला लिया है। बडे़ पैमाने पर एफडीआई आई है। आप भी भारत आएं और निवेश करें।

ट्रंप को दिया सपरिवार भारत आने का न्योता

Howdy Modi: PM Modi targets Pakistan over terror and J&K in donald Trump presence
पीएम मोदी ने कहा, ट्रंप आर्ट ऑफ द डील में माहिर हैं। मैं उनसे सीख रहा हूं। उनसे बातचीत से सकारात्मक परिणाम आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप को सपरिवार भारत आने का न्योता दिया। संबोधन के आखिर में मोदी ने स्टेडियम में आए सभी लोगों का आभार जताया और ट्रंप के साथ सभी का अभिनंदन करते हुए निकल गए।

विपक्ष पर तंज

पीएम ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, भारत कुछ ऐसे लोगों की सोच बदलने की कोशिश कर रहा है, जो सोचते थे कि भारत में कुछ बदल नहीं सकता। अब भारत बदल रहा है। नए भारत की नींव रखी जा चुकी है।

बन रही है नई हिस्ट्री और केमिस्ट्री

फिर से मंच पर आए मोदी ने उत्साहित भीड़ को देखकर कहा, ये जो दृश्य है, वह अकल्पनीय है। विशालता और भव्यता टेक्सास के स्वभाव में है। आज हम यहां एक नया इतिहास और भारत व अमेरिका के बीच परवान चढ़ते रिश्तों का नया रूप देख रहे हैं। आज यहां नई हिस्ट्री और केमिस्ट्री बन रही है। ट्रंप का यहां आना, मेरे लिए, भारत के लिए और अमेरिका में रह रहे भारतीयों और 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। स्टेडियम में आने वाले लोगों का स्वागत करता हूं और जो लोग यहां नहीं आ पाए, उनसे क्षमा मांगता हूं। आज ह्यूस्टन ने यह साबित कर दिया है कि वह बेहद मजबूत है।

भारत में सब अच्छा है, न्यू इंडिया भारत का सबसे बड़ा संकल्प

Howdy Modi: PM Modi targets Pakistan over terror and J&K in donald Trump presence
पीएम ने कहा, मोदी अकेले कुछ भी नहीं है। मैं 130 भारतीयों के आदेश पर काम करने वाला साधारण व्यक्ति हूं। जब आपने पूछा है कि हाउडी मोदी। मेरा मन कहता है कि भारत में सब अच्छा है। इन पंक्तियों को बंगाली, गुजराती, संस्कृत, कन्नड़, मलयाली, पंजाबी, अंग्रेजी समेत आठ भाषाओं में दोहराया। मोदी ने कहा, हमारे मित्र ट्रंप और कई अमेरिकी साथी यह सोच रहे हैं कि मैंने क्या बोला तो जवाब यही है कि एवरीथिंग इज फाइन। भारत में सब अच्छा है, यही हाउडी मोदी का जवाब है।

सभी भाषाओं की अहमियत पर जोर

भाषा पर जोर देते हुए मोदी ने कहा, हमारे देश में भाषा ही सामासिक सांस्कृतिक का आधार है। अलग-अलग भाषा ही हमारी पहचान है। यह विविधता में एकता ही हमारी ताकत है। विविधता भारत के जीवंत लोकतंत्र का प्रतीक है। यही हमारी पहचान है। 

न्यू इंडिया भारत का सबसे बड़ा संकल्प

 मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 21वीं सदी में देश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए मंत्र है विकास। यह सबसे चर्चित शब्द है। यह मोदी नहीं भारतीयों की वजह से संभव हुआ है। देश का सबसे बड़ा मंत्र है-सबका साथ-सबका विकास। आज जन भागीदारी भारत की सबसे बड़ी नीति। आज भारत पहले के मुकाबले और तेज गति से बढ़ रहा है। आज भारत का सबसे बड़ा नारा संकल्प से सिद्धि है और संकल्प न्यू इंडिया है। भारत इस सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर रहा है। इसके लिए हम किसी और से नहीं, खुद से मुकाबला कर रहे हैं। ह्यूस्टन में पीएम मोदी ने कहा कि धैर्य हमारी पहचान, लेकिन अब हम अधीर हैं।

ट्रंप की तारीफ कर बताया अद्भुत और अकल्पनीय

Howdy Modi: PM Modi targets Pakistan over terror and J&K in donald Trump presence
इससे पहले मोदी ने अपने परंपरागत दोस्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करते हुए उन्हें अद्भुत और अविश्वसनीय बताया। उन्होंने कहा, ट्रंप का लक्ष्य अमेरिका को फिर से महान बनाने का है और वह अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। ट्रंप ने अमेरिका और दुनिया के लिए काफी काम किया है। 

मोदी ने कहा, मैं जब भी ट्रंप से मिला हूं, इनका व्यहार गर्मजोशी से भरा, ऊर्जापूर्ण और दोस्ताना रहा है। मैं इनके नेतृत्व की तारीफ करता हूं। आज हमारे साथ एक महत्वपूर्ण शख्स मौजूद हैं, इन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इनका नाम धरती का हर व्यक्ति जानता है। सीईओ से कमांडर इन चीफ, बोर्ड रूम से ओवल ऑफिस तक उन्होंने हर जगह अपनी छाप छोड़ी है। आज वह हमारे साथ हैं। मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं यहां उनका स्वागत कर रहा हूं। 

मोदी ने कहा,आज दो बड़े लोकतंत्र की दोस्ती का दिन है। आज इतिहास बनते पूरी दुनिया देख रही है। मोदी ने कहा, ट्रंप ने 2017 में मुझे अपने परिवार से मिलाया था। मगर, मुझे आज उन्हें अपने परिवार के हजारों सदस्यों से मिलाने का मौका मिला है।

पीएम मोदी ने कहा, भारत अमेरिका के संबंध बहुत अच्छे हैं और हम सच्चे मित्र हैं। ट्रंप अमेरिका को फिर से महान बनाने निकले हैं। उन्होंने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत करके दिखाया है। ट्रंप ने अपने चुनाव में कहा था कि अबकी बार ट्रंप सरकार।

व्हाइट हाउस में उन्होंने धूमधाम से दिवाली मनाई। जब मैं पहली बार मिला था तो उन्होंने कहा था कि भारत व्हाइट हाउस में एक सच्चा दोस्त है। आज आपकी मौजूदगी इस बात का सबूत है। इन बरसों में हमारे दोनों देशों ने संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। राष्ट्रपति ट्रंप आज इन संबंधों के दिल की धड़कन सुन सकते हैं। मोदी ने कहा, भारत में रविवार रात होने के बावजूद भी लोग अपने टीवी चैनलों से जुड़े हैं। वे आज इतिहास बनते हुए देख रहे हैं। 

इससे पहले जैसे ही मोदी और ट्रंप मंच पर पहुंचे ढोल और नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। मोदी के संबोधन से पहले जब राष्ट्रगान बजा तो वहां मौजूद 50 हजार लोगों में भारतीय होने का जोश और जज्बा कई गुना बढ़ गया। 

मोदी बोले, अबकी बार ट्रंप सरकार

पीएम मोदी ने अमेरिका की धरती पर ट्रंप की जीत के लिए आह्वान किया। उन्होंने अबकी बार मोदी सरकार के अपने चुनावी नारे के तर्ज पर नारा दिया, ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’। अपने संबोधन की शुरुआत गुड मॉर्निंग ह्यूस्टन, गुड मॉर्निंग टेक्सास, गुड मॉर्निंग अमेरिका से की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ट्रंप किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अरबों लोग ट्रंप के हर शब्द को अनुसरण करते हैं। दुनिया की राजनीति में ट्रंप का बड़ा वजूद है। मुझे ट्रंप में हमेशा अपनापन दिखता है। उन्होंने कहा, दो महान राष्ट्रों के बीच मानवीय रिश्ते मजबूत हैं, ह्यूस्टन से लेकर हैदराबाद, बोस्टन से लेकर बंगलूरू, शिकागो से शिमला, लॉल एंजिलिस से लुधियाना, न्यू जर्सी तक रिश्ते मजबूत हैं।
 

अमेरिका ने कहा, भारत-अमेरिकी लोकतंत्र गांधी की विचारधारा पर आधारित

Howdy Modi: PM Modi targets Pakistan over terror and J&K in donald Trump presence
इससे पहले मोदी के मंच पर आने के बाद अमेरिकी प्रतिनिधि स्टेनी होयर ने अपने भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा, हम दोनों ही देशों का संविधान तीन शब्दों से शुरू होता है, वी द पीपल। उन्होंने कहा, भारत और अमेरिका कई मामलों में एक समान हैं।

भारत और अमेरिकी लोकतंत्र का विचार महात्मा गांधी की परिभाषा पर आधारित है। हमारे संबंधों का केंद्र व्यक्ति से व्यक्ति का संवाद है। आप लोगों की वजह से ही भारत हमारा साझीदार और विश्वस्तरीय दोस्त भी है। भारत और अमेरिका एक साथ एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते रहेंगे।

पासपोर्ट, ऑनलाइन रिटर्न पर भी की बात 

 मोदी ने अपनी पिछली सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने डिजिटल इंडिया की बात करते हुए डेटा के सस्ता होने की बात भी कही। उन्होंने कहा, डेटा आज का नया सोना है। उन्होंने कहा, एक समय था जब पासपोर्ट बनने में दो से तीन माह लगते थे, अब यह एक-दो हफ्ते में ही आ जाता है। वीजा मिलने में भी आसानी होती है। पहले के मुकाबले अब 24 घंटे में नई कंपनी का रजिस्ट्रेशन हो जाता है। टैक्स रिटर्न फाइल करना आसान हो गया है। एक दिन में 50 लाख लोगों ने अपना आयकर रिटर्न ऑनलाइन भरा है। टैक्स रिफंड भी पहले महीनों में आता था, अब जल्दी ही हो जाता है।

कारोबारियों को निवेश के लिए लुभाया

 पीएम ने अमेरिकी और भारतीय अमेरिकी कारोबारियों को लुभाते हुए कहा, देश में कारोबार करना अब पहले के मुकाबले ज्यादा आसान हो गया है। बरसों बाद हमने एक देश एक कर प्रणाली का सपना यानी जीएसटी लागू किया। पुराने कर कानूनों को खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed