फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   how many foreigners killed missing and abducted in israel by hamas attack

Israel Hamas Conflict: इस्राइल पर हुए हमले में जानिए किस देश के कितने नागरिकों की हुई मौत, कई अभी भी लापता

Tue, 10 Oct 2023 12:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 10 Oct 2023 12:44 PM IST
सार

अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सेंटियागो केफिरो ने बताया कि इस्राइल में उनके सात नागरिकों की मौत हुई है और 15 अभी भी लापता हैं। 

विज्ञापन
how many foreigners killed missing and abducted in israel by hamas attack
हमास के हमले में इस्राइल में सैकड़ों मौतें। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल पर आतंकी संगठन हमास के हमले में अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैंकड़ों घायल हैं। मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। विदेशी नागरिकों में से कई इस्राइल के इलेक्ट्रोनिक म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने आए थे, उसी दौरान हमास के आतंकियों ने इस्राइल पर हमला बोल दिया। आइए जानते हैं कि किस देश के कितने नागरिक इस्राइल में हमास के हमले में मारे गए हैं और कितने लापता हैं।
विज्ञापन


अर्जेंटीना के सात नागरिकों की मौत
अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सेंटियागो केफिरो ने बताया कि इस्राइल में उनके सात नागरिकों की मौत हुई है और 15 अभी भी लापता हैं। साथ ही इस्राइल में मौजूद करीब 625 अर्जेंटीनी नागरिकों ने अपने देश की सरकार से उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने की मांग की है। ऑस्ट्रिया की सरकार ने बताया कि तीन ऑस्ट्रियन-इस्राइली नागरिक लापता हैं। इन नागरिकों के पास दोनों देशों की दोहरी नागरिकता है। ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने भी जानकारी दी है कि उनके भी तीन ब्राजीली-इस्राइली नागरिक लापता हैं। तीनों नागरिक इस्राइल के म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने गए थे। आशंका है कि हमास के आतंकियों ने इन लोगों के अगवा कर लिया। कंबोडिया के एक नागरिक की इस्राइल पर हुए हमलों में मारे जाने की खबर है। वहीं कंबोडिया के दो नागरिक लापता भी हैं। 
विज्ञापन


कनाडा के एक नागरिक की मौत, तीन लापता
कनाडा की सरकार ने बताया है कि उनके एक नागरिक की इस्राइल में मौत हुई है और तीन अन्य नागरिक लापता हैं। चिली के भी दो नागरिक लापता हैं और ये जोड़ा हमास के हमले के वक्त इस्राइल की सीमा के नजदीक ठहरा हुआ था। फ्रांस के दो नागरिकों की इस्राइल में मौत की खबर है और 14 अन्य लापता हैं। इसी तरह जर्मनी के कई नागरिकों को इस्राइल में लापता होने की सूचना है। आशंका है कि इन नागरिकों को बंधक बनाया गया है। आयरलैंड और इटली के क्रमशः एक और दो नागरिक लापता हैं। मैक्सिको के दो नागरिकों को हमास के आतंकियों द्वारा अगवा करने की सूचना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के 10 और अमेरिका के 11 नागरिकों की मौत
नेपाल सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। नेपाल के 10 नागरिकों की इस्राइल में मौत हुई है और एक अन्य लापता है। पनामा, पेराग्वे और पेरु में भी दो- दो लोग लापता हैं। वहीं अमेरिका के 11 नागरिकों की इस्राइल में मौत हुई है और कई अन्य लापता हैं। ब्रिटेन का एक नागरिक इस्राइल में मारा गया है और एक अन्य लापता है। यूक्रेन के दो नागरिक इस्राइल में मारे गए हैं। थाईलैंड को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है और उसके 18 नागरिकों की जान गई है। वहीं कई अन्य लापता हैं। रूस का भी एक नागरिक इस्राइल में मारा गया है और एक लापता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed