{"_id":"698ad1a1fb780f7cb40483f2","slug":"how-jeffrey-epstein-got-so-rich-his-assets-who-gets-to-inherit-from-girlfriend-to-ex-partners-and-others-expl-2026-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेफ्री एपस्टीन के पास कितनी दौलत थी?: किन अरबपतियों से संपर्क रखकर बना अमीर, किसके पास जाएगी संपत्ति, जानें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जेफ्री एपस्टीन के पास कितनी दौलत थी?: किन अरबपतियों से संपर्क रखकर बना अमीर, किसके पास जाएगी संपत्ति, जानें
Tue, 10 Feb 2026 08:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 10 Feb 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
Please wait...
एपस्टीन ने अपने पूर्व साथियों-सहयोगियों के लिए भी लिखा था संपत्ति में हिस्सा।
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका के न्याय विभाग (DoJ) ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को लेकर दस्तावेज जारी करना जारी रखा है। एपस्टीन के ईमेल, पत्र, उस पर आरोप लगाने वालों के बयान, गवाही, आदि को धीरे-धीरे दुनिया के सामने रखा जा रहा है। जैसे-जैसे यह फाइलें सामने आ रही हैं, वैसे ही दुनिया के कई बड़े अरबपतियों, सेलिब्रिटीज, नेताओं के राज भी खुल रहे हैं। इन फाइल्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर अरबपति बिल गेट्स, एलन मस्क, हॉलीवुड के तमाम अभिनेताओं के नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, एक चीज जो अब भी कौतूहल का विषय बनी हुई है, वह है एपस्टीन की संपत्ति।दरअसल, एपस्टीन के बड़े संपर्कों से लेकर उसकी आलीशान पार्टियों, उसके निजी द्वीप तक के खुलासे हो चुके हैं, लेकिन यह साफ नहीं रहा है कि आखिर उसने इतनी संपत्तियां और धन कैसे जुटाया। वह किस तरह बड़े नामों के साथ अपनी करीबी बढ़ाकर लगातार अमीर बना और 2019 में जब उसकी मौत हुई तब उसके पास कितनी संपत्ति थी। आइये जानते हैं...
एपस्टीन के पास संपत्ति में क्या-क्या था?
1. आलीशान घरन्यूयॉर्क (मैनहैटन): अपर ईस्ट साइड में एक विशाल टाउन हाउस। इसकी कीमत 5.6 करोड़ डॉलर से ज्यादा।
पाम बीच, फ्लोरिडा: करीब 1.2 करोड़ डॉलर की कीमत का एक मैंशन।
न्यू मैक्सिको: एक रैंच, जिसकी कीमत 1.7 करोड़ डॉलर से ज्यादा आंकी जाती है।
पेरिस, फ्रांस: करीब 86 लाख डॉलर की अनुमानित कीमत वाला एक अपार्टमेंट।
2. निजी द्वीप
कैरेबियाई सागर में दो निजी द्वीप- लिटिल सेंट जेम्स और ग्रेट सेंट जेम्स। उसकी मृत्यु के बाद इनकी संयुक्त कीमत 8.6 करोड़ डॉलर आंकी गई।
3. नकद और निवेश
एपस्टीन के पास लगभग 38 करोड़ डॉलर नकद और अलग-अलग निवेशों के रूप में थे।
4. निजी जेट
उसके पास अपना एक निजी जेट भी था, जिसे लोलिता एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता था।
5. कीमती सामान
एपस्टीन के पास 33-कैरेट की हीरे की अंगूठी भी थी, जिसे उसने अपनी तत्कालीन प्रेमिका करीना शुलियाक को देने के लिए ट्रस्ट में रखा था।
अपनी मौत से सिर्फ दो दिन पहले एपस्टीन ने एक '1953 ट्रस्ट' पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके माध्यम से उसने अपनी संपत्ति को बांटने की योजना बनाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उसके दो प्रमुख क्लाइंट्स, लेस्ली वेक्सनर और लियोन ब्लैक से प्राप्त फीस और निवेश लाभ से बना था।
जेफ्री एपस्टीन ने कहां से जुटाई थी इतनी संपत्ति?
अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स की ओर से जांचे गए अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, जेफ्री एपस्टीन ने अपनी संपत्ति को मुख्य रूप से दुनिया के कुछ सबसे अमीर लोगों के लिए पैसे के प्रबंधन के जरिए, उनके लिए टैक्स प्लानिंग करके और अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह के टैक्स नियमों का फायदा उठाकर जुटाई थी।1. दो प्रमुख क्लाइंट्स से हासिल किया कुल आय का 75% हिस्सा
एपस्टीन की इतनी बड़ी संपत्ति के पीछे उसके दो बड़े क्लाइंट्स रहे थे। इनमें एक लेस वेक्सनर और दूसरे लियोन ब्लैक रहे। एपस्टीन ने इन दोनों अरबपतियों के जरिए 1998 से 2018 के बीच अपनी कुल आय का लगभग 75% हिस्सा जुटाया था।लेस्ली वेक्सनर: विक्टोरिया सीक्रेट्स के संस्थापक वेक्सनर ने एपस्टीन को अपने वित्त पर पूर्ण अधिकार (पावर ऑफ अटॉर्नी) दिया था। अनुमान है कि वेक्सनर ने एपस्टीन को कुल मिलाकर 20 करोड़ डॉलर से ज्यादा का भुगतान किया था। इसके अलावा, एपस्टीन को वेक्सनर से कई संपत्तियां भी मिलीं। इनमें न्यूयॉर्क का टाउनहाउस और एक निजी विमान शामिल था।
लियोन ब्लैक: अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के लियोन ब्लैक ने एपस्टीन को टैक्स और एस्टेट प्लानिंग सेवाओं के लिए लगभग 15.8 करोड़ से 17 करोड़ डॉलर के बीच में भुगतान किया था।
2. टैक्स छूट का फायदा उठाने में रहा कामयाब
एपस्टीन ने 1996 में अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह में निवास का अधिकार हासिल किया। यहां उसे विशेष आर्थिक विकास कार्यक्रमों के तहत 90% से 100% तक की टैक्स छूट मिली। इन छूटों की वजह से उसने 1999 और 2018 के बीच लगभग 30 करोड़ डॉलर का टैक्स बचाया। इससे उसकी संपत्ति लगभग टैक्स-फ्री बढ़ती रही।ये भी पढ़ें: मस्क के दावे की खुली पोल?: एपस्टीन की 'उन्मादी' पार्टियों में शामिल हुए थे मस्क-जुकरबर्ग; नई फाइलों में खुलासा
3. शुरुआती हेराफेरी और क्लाइंट्स का प्रबंधन
एपस्टीन ने अपने करियर की शुरुआत न्यूयॉर्क के द डाल्टन स्कूल में गणित पढ़ाते हुए की थी, यहां से वह निवेश बैंक बेयर स्टर्न्स पहुंचा। बाद में उसने खुद को एक सफल फाइनेंसर के तौर पर स्थापित किया और दावा किया कि वह केवल एक अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति वाले लोगों के साथ काम करता है। उनके अन्य क्लाइंट्स में जॉनसन एंड जॉनसन की उत्तराधिकारिणी एलिजाबेथ जॉनसन और हाईब्रिज कैपिटल मैनेजमेंट जैसी संस्थाएं शामिल थीं।
एपस्टीन ने अपनी कंपनियों के जरिए निवेश करके भी भारी मुनाफा कमाया। हालांकि, उस पर अपने क्लाइंट लेस्ली वेक्सनर के फंड से 4.6 करोड़ से 10 करोड़ डॉलर तक की हेराफेरी के आरोप लगे। इन आरोपों को बाद में एक निजी समझौते के तहत वापस ले लिया गया था।
बताया जाता है कि एपस्टीन अधिकतर बार अपनी हेराफेरी के बावजूद इसलिए बच जाता था क्योंकि वह अमीर और शक्तिशाली लोगों के रहस्यों को जानकर उनका इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए करता था, जिससे उसे वित्तीय फायदा मिलता रहा। हालांकि, जांचकर्ताओं को ब्लैकमेल के जरिए संपत्ति जुटाने का कोई सीधा सबूत नहीं मिला है, लेकिन वह अपने रईस दोस्तों के रहस्यों के बारे में नोट्स जरूर रखता था, जिसका खुलासा अब एपस्टीन फाइल्स के जरिए हो रहा है।

कैसे अमीरों के राज हासिल कर फायदा उठाता था एपस्टीन?
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एपस्टीन ने फाइनेंस की दुनिया में उतरने के साथ ही न सिर्फ ताकतवर लोगों के साथ संपर्क स्थापित किए बल्कि उसने इन लोगों को कई तरह की सेवाएं भी मुहैया कराईं। इसके अलावा वह अमीर और ताकतवर लोगों को उन चीजों तक पहुंचने में भी मदद करने लगा, जिन्हें वैध रूप से हासिल करना काफी मुश्किल हुआ करता था। चौंकाने वाली बात यह है कि एपस्टीन यह फायदे पहुंचाने के साथ उनका रिकॉर्ड भी किसी न किसी तरह अपने पास जुटाए रखता था, ताकि समय आने पर इन बातों का इस्तेमाल फायदे के लिए किया जा सके। पुलिस और एफबीआई की जांच में अब तक सार्वजनिक तौर पर ब्लैकमेल की बात साबित नहीं हुई है, लेकिन हाल ही में जारी दस्तावेजों से पता चलता है कि वह अपने रईस दोस्तों को उनके साझा रहस्यों की याद दिलाकर खुद को सुरक्षित और आर्थिक रूप से फायदे में रखता था।
साझा रहस्यों को याद दिलाना: एपस्टीन ने अपने सबसे बड़े क्लाइंट लेस्ली वेक्सनर को लिखे एक ड्राफ्ट मेल में गैंग स्टफ शब्द का इस्तेमाल किया था। उसने लिखा कि वे 15 साल से अधिक समय से साथ थे और वेक्सनर पर उसका 'बड़ा कर्ज' है। उसने यह भी संकेत दिया कि उसका इरादा वेक्सनर के किसी भी राज को उजागर करने का नहीं है। यह एक तरह से छिपी हुई धमकी या दबाव का संकेत था।
अनैतिक गतिविधियों का रिकॉर्ड रख कर: एपस्टीन ने खुद को भेजे गए एक ईमेल में बिल गेट्स के बारे में 'नैतिक रूप से अनुचित' कार्यों का विवरण लिखा था, जिसमें रूसी लड़कियों के साथ संबंधों के बाद एंटीबायोटिक्स की व्यवस्था करने और विवाहित महिलाओं के साथ मुलाकातों की बात शामिल थी। हालांकि, गेट्स के प्रतिनिधियों ने इन आरोपों को झूठ बताया है, लेकिन यह एपस्टीन की जानकारी जुटाने की प्रवृत्ति को दर्शाता है।

नोट्स और फाइलों का संग्रह: एपस्टीन के पास से बरामद इलेक्ट्रॉनिक फाइलों में कई प्रमुख संपर्कों की सूची के साथ 34 लड़कियां, मिलीभगत (कॉम्प्लिसिटी) और रिस्क रिवॉर्ड (जोखिम के ईनाम) जैसे रहस्यमयी शब्द लिखे हुए थे। यह माना जाता है कि वह अपने रईस दोस्तों की गतिविधियों पर नजर रखता था, ताकि आगे उनका इस्तेमाल कर सके।
जबरदस्त फीस की वसूली: उसने लियोन ब्लैक जैसे अरबपतियों से टैक्स और एस्टेट प्लानिंग के नाम पर 15 करोड़ से 17 करोड़ डॉलर की असामान्य रूप से बड़ी रकम वसूली थी। अमेरिकी सांसद (सीनेटर) रॉन वेडेन जैसे आलोचकों ने सवाल उठाया है कि टैक्स सलाह के लिए इतनी बड़ी रकम देना असामान्य है, जिससे यह संदेह पैदा होता है कि यह भुगतान अन्य कारणों (जैसे रहस्यों को छिपाने) के लिए हो सकता था।
गुप्त रिकॉर्डिंग रखने की भी चर्चाएं: एक कॉन्स्पिरेसी थ्योरी के मुताबिक, एपस्टीन ने अपने घरों और निजी द्वीपों पर आने वाले रईस मेहमानों की गुप्त रूप से रिकॉर्डिंग तक की थी, ताकि वह उन्हें ब्लैकमेल कर सके और अपने वित्तीय व्यवसाय को कवर के रूप में इस्तेमाल कर सके।

एपस्टीन की मौत के बाद उसकी संपत्ति के साथ क्या हुआ?
1. संपत्तियों में आई कमी, कीमतें भी घटीं
2019 में एपस्टीन की मौत के वक्त उसकी कुल संपत्ति 56 करोड़ से 60 करोड़ डॉलर के बीच थी। हालांकि, हालिया अदालती फाइलिंग के अनुसार, इसका मूल्य अब घटकर लगभग 12 करोड़ डॉलर रह गया है। मार्च 2024 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी कुल संपत्तियों में कुल 13.1 करोड़ डॉलर की संपत्ति बची थी, जिसमें 4.9 करोड़ डॉलर नकद की संपत्ति शामिल थी।
2. बिक गईं अधिकतर संपत्तियां
एपस्टीन की लगभग सभी प्रमुख अचल संपत्तियों को बेच दिया गया है। उसके कैरेबियन स्थित दोनों द्वीपों- लिटिल सेंट जेम्स और ग्रेट सेंट जेम्स को 2023 में अरबपति स्टीफन डेकॉफ ने छह करोड़ डॉलर में खरीदा था। वहीं, न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा, न्यू मैक्सिको और पेरिस स्थित उसके सभी आलीशान घरों को संपत्ति के निपटान के तहत बेच दिया गया है।
3. पीड़ितों को मुआवजा और कानूनी भुगतान का खर्च
संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा कानूनी विवादों और पीड़ितों को मुआवजा देने में खर्च हुआ है। एपस्टीन की वसीयत में हिस्सेदार बनाए गए लोगों ने एक फंड बनाया, जिसने पीड़ितों को 12.1 करोड़ डॉलर का भुगतान किया है। इसके अलावा यौन शोषण के दावों से संबंधित समझौतों में करीब पांच करोड़ डॉलर का भुगतान किया गया। कुल मिलाकर अब तक पीड़ितों को 17 करोड़ डॉलर से अधिक दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: Epstein Files: कौन थी लोलिता? जिससे प्रेरित था एपस्टीन के प्राइवेट जेट का नाम, जानिए पूरी कहानी
4. टैक्स हेवन से की गई कमाई का भी हुआ हिसाब
एपस्टीन ने जिस वर्जिन द्वीप समूह के निवास अधिकार हासिल कर के करोड़ों डॉलर टैक्स के तौर पर बचाए थे, अमेरिकी सरकार ने उस पर भी नकेल कसी। इसके बाद गलत तरीके से हासिल किए गए टैक्स लाभ वर्जिन समूह सरकार को लौटाए गए। पिछले साल एपस्टीन की संपत्ति को आईआरएस (अमेरिकी टैक्स विभाग) से 11.2 करोड़ डॉलर का टैक्स रिफंड हासिल हुआ। इससे एपस्टीन की संपत्ति के घटते मूल्य को थोड़ा सहारा मिला।

क्या एपस्टीन की बची हुई संपत्ति के वारिस भी हैं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपस्टीन ने अपनी मौत से महज दो दिन पहले अपनी संपत्ति के बंटवारे के लिए एक कानूनी दस्तावेज यानी वसीयत तैयार की थी। इसमें उसने एक 1953 ट्रस्ट बनाने से जुड़े 32 पन्नों के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे। 1953 उसके जन्म का साल है, इसी पर उसने ट्रस्ट का नाम भी रखा।यौन अपराध मामलों के दोषी जेफ्री एपस्टीन ने जिन लोगों को अपनी संपत्ति में वारिस बनाया, उनमें उनकी प्रेमिका करीना शुलियाक से लेकर उनके निजी वकील और पूर्व सहयोगी गिसलेन मैक्सवेल से लेकर हार्वर्ड प्रोफेसर तक के नाम शामिल थे।
करीना शुलियाक: एपस्टीन ने अपनी तत्कालीन प्रेमिका को अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा देने का मन बनाया था। इसमें 10 करोड़ डॉलर और उसकी 33-कैरेट की हीरे की अंगूठी शामिल थी।
डैरेन इंडाइक और रिचर्ड कान: एपस्टीन ने अपने निजी वकील इंडाइक को पांच करोड़ डॉलर और अकाउंटेंट रिचर्ड कान को ढाई करोड़ डॉलर देने का प्रावधान रखा था। इन दोनों को वसीयत का एक्जीक्यूटर (अंजाम देने वाला) भी नियुक्त किया गया था।
मार्क एपस्टीन और गिसलेन मैक्सवेल: कानूनी दस्तावेज में जेफ्री ने अपने भाई मार्क एपस्टीन और उसकी सहयोगी गिसलेन मैक्सवेल के लिए एक-एक करोड़ की राशि तय की थी।
अन्य: एपस्टीन ने अपने ट्रस्ट में 40 से अधिक संभावित लाभार्थियों के नामों का जिक्र किया था, इनमें हार्वर्ड के प्रोफेसर मार्टिन नोवाक (50 लाख डॉलर) का नाम भी शामिल था।

किस-किस को मिली एपस्टीन की संपत्ति?
ट्रस्ट में लाभार्थियों के लिए बड़ी राशियां लिखी गई थीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें यह पैसा मिलेगा। संपत्ति के वकीलों का स्पष्ट कहना है कि किसी भी लाभार्थी को तब तक कोई पैसा नहीं दिया जाएगा, जब तक कि सभी लेनदारों और यौन शोषण के पीड़ितों के दावों को पूरा भुगतान नहीं हो जाता। अब तक पीड़ितों के लिए बनाए गए एक विशेष फंड से लगभग 12.1 करोड़ डॉलर का भुगतान किया जा चुका है।संबंधित वीडियो