फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Houthis Say Conducted 6 Operations In Red Sea and Indian Ocean

Israel-Hamas: बाज नहीं आ रहे हूती, हिंद महासागर-लाल सागर में छह अभियान चलाने का दावा; तीन जहाजों पर बोला हमला

Sun, 02 Jun 2024 08:59 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 02 Jun 2024 08:59 AM IST
सार

ईरान गठबंधन हूती संगठन लाल सागर में नवंबर से लगातार ड्रोन हमले कर रहा है। इससे जहाजों को दक्षिणी अफ्रीका की तरफ मुड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Houthis Say Conducted 6 Operations In Red Sea and Indian Ocean
बाज नहीं आर रहे हूती - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच फलस्तीन के समर्थन में यमन के हूतियों ने लाल सागर और हिंद महासागर में छह अभियान चलाए। इस दौरान एक अमेरिकी विमानवाहक पोत, एक युद्धपोत और तीन जहाजों को निशाना बनाया। यह जानकारी ईरान समर्थित समूह के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने दी।

विज्ञापन


बाज नहीं आ रहे हूती, लाल सागर में जहाजों को बनाया निशाना
ईरान गठबंधन हूती संगठन लाल सागर में नवंबर से लगातार ड्रोन हमले कर रहा है। इससे जहाजों को दक्षिणी अफ्रीका की तरफ मुड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस्राइल-हमास युद्ध के बढ़ने की आशंका है, इससे मध्य-पूर्व एक बार फिर अस्थिर हो सकता है। इस साल मार्च में हूती संगठन के एक नेता ने कहा था कि वह इस्राइल से जुड़े जहाजों को रोकने के लिए वह हमले तेज कर रहा है।
विज्ञापन


कई मिसाइलों और ड्रोन से हमला
याह्या सारी ने शनिवार को कहा कि हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के उत्तर में स्थित अमेरिकी विमानवाहक पोत आइजनहावर को कई मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। यह हमला पिछले 24 घंटों में दूसरी बार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको बनाया गया निशाना
प्रवक्ता ने आगे बताया कि अन्य अभियानों में लाल सागर में एक अमेरिकी युद्धपोत और अबलियानी जहाज को निशाना बनाया गया है। साथ ही मैना जहाज को भी निशाना बनाया गया। इस जहाज पर लाल सागर और अरब सागर में दो बार हमला करने की कोशिश की गई। इसके अलावा, हिंद महासागर में जहाज अलोराईक को भी निशाना बनाया गया।


हूती विद्रोहियों के ड्रोन और मिसाइल हमलों का उद्देश्य बाब अल-मंडब जलडमरूमध्य और अदन की खाड़ी है। इन हमलों की वजह से जहाजों को दक्षिणी अफ्रीका की तरफ मुड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed