फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Houthi rebels take hostage at least nine Yemeni employees of UN agencies

बाज नहीं आ रहे: यमन में हूतियों का अचानक हमला, यूएन के नौ कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों को भी बंधक बनाया

Sat, 08 Jun 2024 05:37 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 08 Jun 2024 05:37 AM IST
सार

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हूती विद्रोहियों ने गाजा पट्टी में इस्राइल-हमास युद्ध को लेकर लाल सागर गलियारे में जहाजों को निशाना बनाया है। इस समूह ने घरेलू स्तर  पर भी असहमति के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें हाल ही में  44 लोगों को मृत्युदंड देना शामिल है।

विज्ञापन
Houthi rebels take hostage at least nine Yemeni employees of UN agencies
बाज नहीं आर रहे हूती - फोटो : एएनआई

विस्तार

बढ़ते वित्तीय दबाव और अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन से हवाई हमलों का सामना कर रहे हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के कम से कम नौ यमनी कर्मचारियों को अस्पष्ट परिस्थितियों में बंधक बना लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहायता समूहों के लिए काम करने वाले अन्य लोगों को भी बंधक बनाए जाने की आशंका है।

विज्ञापन


यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हूती विद्रोहियों ने गाजा पट्टी में इस्राइल-हमास युद्ध को लेकर लाल सागर गलियारे में जहाजों को निशाना बनाया है। इस समूह ने घरेलू स्तर  पर भी असहमति के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें हाल ही में  44 लोगों को मृत्युदंड देना शामिल है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों में काम करने वाले  जिन कर्मचारियों को बंधक बनाया गया है। उनमें संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार एजेंसी, इसके विकास कार्यक्रम, विश्व खाद्य कार्यक्रम के कर्मचारी तथा विशेष दूत के कार्यालय में काम करने वाला व्यक्ति शामिल है।  
विज्ञापन


चार प्रांतों में रखे बंधक
सभी बंधकों को हूतियों के कब्जे वाले चार प्रांतं (अमरान, होदेइदा, सादा और सना) में रखा गया है। बंधक बनाए एक कर्मचारी की पत्नी को भी विद्रोहियों ने पकड़ रखा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कर्मचारियों को बंधक क्यों बनाया गया है। संयुक्त राष्ट्र ने इस खतरनाक कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। यह यूएन कर्मियों को मिले अंतरराष्ट्रीय विशेषाधिकारों और प्रतिरक्षा कानून का उल्लंघन है। इसे हम दमनकारी, अधिनायकवादी, ब्लैकमेलिंग प्रथा मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठोस ईंधन वाली फलस्तीनी मिसाइल का प्रक्षेपण किया
यमन के हूती विद्रोहियों ने अपने शस्त्रागार में एक नई, ठोस ईंधन वाली मिसाइल का प्रदर्शन कर उसका प्रक्षेपण किया है। यह मिसाइल ईरान द्वारा पहले प्रदर्शित की गई मिसाइल से मिलती जुलती है जिसे तेहरान ने हाइपरसोनिक गति से उड़ने वाला बताया है। विद्रोहियों ने इस्राइल में दक्षिणी खाड़ी क्षेत्र में अकाबा के ईलात बंदरगाह पर अपनी नई फलस्तीनी मिसाइल दागी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed