फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Houthi rebels attack merchant ship going from Europe to United Arab Emirates in Red Sea

Houthi Rebels: यूरोप से संयुक्त अरब अमीरात जा रहे जहाज के पास फिर विस्फोट, लाल सागर में हूती लड़ाकों का आतंक

Fri, 07 Jun 2024 03:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 03:21 AM IST
सार

यमन के हूती लड़ाकों ने एक बार फिर लाल सागर में व्यापारिक जहाज पर हमला किया। जहाज के पास विस्फोट होने पर ब्रिटिश की एक सुरक्षा फर्म को जानकारी दी गई। वहीं, यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) को भी एक घटना की सूचना मिली। सुरक्षा फर्म यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों हमले एक ही हैं या अलग-अलग।

विज्ञापन
Houthi rebels attack merchant ship going from Europe to United Arab Emirates in Red Sea
लाल सागर में जहाज पर हुआ हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

इस्राइल और हमास युद्ध के बीच यमन के हूती लड़ाके लाल सागर में आतंक फैला रहे हैं। गुरुवार को भी मोखा शहर में एक व्यापारिक जहाज के पास विस्फोट किया गया। वहीं, समुद्र में एक अन्य जगह भी विस्फोट की घटना की सूचना है, जिसकी ब्रिटिश अधिकारी जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि हूतियों द्वारा नवंबर से लाल सागर, बाब अल-मंदाब जलडमरूमध्य और अदन की खाड़ी के महत्वपूर्ण शिपिंग चैनलों में जहाजों पर बार-बार ड्रोन और मिसाइल हमले किए जा रहे हैं। गुरुवार को भी जहाज पर हमले का मामला सामने आया है। एक व्यापारिक जहाज ने जानकारी दी कि यमन के बंदरगाह शहर मोखा से लगभग 19 समुद्री मील पश्चिम में लाल सागर में उसके पास विस्फोट हुआ। 
विज्ञापन


इसके अलावा, यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने भी कहा कि उसे मोखा से 27 समुद्री मील दक्षिण में एक घटना की रिपोर्ट मिली है, जिसकी अधिकारी जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घटनाएं एक हैं या नहीं, अभी स्पष्ट नहीं
एक निजी सुरक्षा फर्म ने बताया कि एक व्यापारिक जहाज यूरोप से संयुक्त अरब अमीरात जा रहा था। जिस समय जहाज के पास विस्फोट हुआ, उस समय यह ऑटोमेटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम सिग्नल नहीं भेज रहा था। उसने कोई अन्य विवरण नहीं दिया। अम्ब्रे और यूकेएमटीओ द्वारा रिपोर्ट की गई दोनों घटनाएं एक ही थीं या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।  


जहाज वाहकों में हमलों से पैदा हुआ डर
सुरक्षा फर्म का कहना है कि हूतियों द्वारा जहाजों पर किए जा रहे लगातार हमलों से जहाज वाहकों को अपना माल दक्षिणी अफ्रीका के आसपास लंबी और अधिक महंगी यात्राओं पर भेजने के लिए बाध्य होना पड़ा है। उन्हें यह डर पैदा हो गया है कि इस्राइल-हमास युद्ध मध्य पूर्व में अस्थिरता पैदा कर सकता है। वहीं, ईरान से संबद्ध और यमन के सबसे अधिक आबादी वाले हिस्सों पर नियंत्रण रखने वाली हूती मिलिशिया का कहना है कि वह गाजा में इस्राइल के खिलाफ लड़ रहे फलस्तीनियों के साथ एकजुटता से काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed