{"_id":"651883aefe5aabc19a068703","slug":"house-of-representatives-passes-funding-plan-to-avert-us-shutdown-sends-it-to-senate-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Shutdown: अमेरिका में शटडाउन का खतरा टला, प्रतिनिधि सभा के बाद सीनेट ने दी फंडिंग बिल को मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Shutdown: अमेरिका में शटडाउन का खतरा टला, प्रतिनिधि सभा के बाद सीनेट ने दी फंडिंग बिल को मंजूरी
Sun, 01 Oct 2023 07:41 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 01 Oct 2023 07:41 AM IST
सार
अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने संघीय सरकार को 45 दिनों की फंडिंग के लिए पेश किए गए विधेयक को मंजूरी दी है। इसके बाद विधेयक को उच्च सदन सीनेट में भी मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन
US Capitol Hill
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में एक अक्तूबर से शटडाउन का खतरा फिलहाल टल गया है। अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा और उच्च सदन सीनेट ने संघीय सरकार को 45 दिनों की फंडिंग के लिए पेश किए गए विधेयक को मंजूरी दी है। प्रतिनिधि सभा ने समझौता निधि उपाय बिल को 335-91 मतों के अंतर से पारित किया। इसके बाद बिल को सीनेट की भी मंजूरी मिलने के बाद नवंबर के मध्य तक शटडाउन का खतरा टल गया।
विज्ञापन
प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स सहित अधिकांश रिपब्लिकन सांसदों ने फंडिंग बिल के समर्थन में वोट किया। हालांकि, एक डेमोक्रेट्स और 90 रिपब्लिकन सांसदों ने इस समझौते का विरोध किया। इसके बाद विधेयक को सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के बहुमत वाले उच्च सदन सीनेट के पास भेजा गया, जहां आधी रात से पहले ही इसके समर्थन में 88 सांसदों ने वोट किया, वहीं विरोध में सिर्फ नौ वोट ही पड़े।
विज्ञापन
यह विधेयक 17 नवंबर तक यानी 45 दिनों के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के नेतृत्व वाली संघीय सरकार को फंड मुहैया कराएगा। वहीं, सीनेट के प्रस्ताव में रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेन के लिए छह बिलियन डॉलर और अमेरिकी आपदा राहत के लिए छह बिलियन डॉलर की राशि का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
खर्च में कटौती की मांग से पीछे हटे रिपब्लिकन
प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैक्कार्थी के भारी खर्च में कटौती की मांग से पीछे हटने के बाद ही विधेयक पास हो सका। मैकार्थी ने सदन में मतदान से पहले कहा, हम अपनी जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं। हम सदन में समझदारी दिखाएंगे और सरकार का साथ देंगे। इससे पहले, न्यूयॉर्क के डेमोक्रेटिक सांसद हकीम जेफरीज ने कहा था, अमेरिका के लोग बेहतर के हकदार हैं। लेकिन 'अतिवादी' रिपब्लिकन शटडाउन का जोखिम बढ़ा रहे हैं।
अमेरिका में शटडाउन लागू होने से सभी गैर-जरूरी सेवाएं बंद हो जाती हैं। अगर अमेरिकी संसद में सरकार को खर्चों के लिए फंड जारी करने से संबंधित विधेयक पास नहीं होता तो एक अक्तूबर से शटडाउन लग जाता है। अगर ऐसा होता तो इसका असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ सकता था।