फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hospital Security Guard In US Arrested For Allegedly Having Sex With Woman's Dead Body

हदें पार: मुर्दाघर में बुजुर्ग महिला के शव के साथ सुरक्षा गार्ड ने बनाए यौन संबंध, पकड़ने पर दी बेतुकी सफाई

Fri, 01 Dec 2023 10:02 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 01 Dec 2023 10:02 AM IST
सार

घटना फीनिक्स में बैनर यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर मुर्दाघर के अंदर हुई। एक रिपोर्ट के अनुसार, 22 अक्तूबर को 79 साल की महिला का शव मुर्दाघर में आया था। 46 साल के रैंडल बर्ड का काम शवों को मुर्दाघर ले जाने और उन्हें फ्रीजर में रखने का था।   

विज्ञापन
Hospital Security Guard In US Arrested For Allegedly Having Sex With Woman's Dead Body
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के एरिजोना में एक सुरक्षा गार्ड ने सारी हदें पार कर दीं। उसने मुर्दाघर में रखे 79 वर्षीय महिला के शव के साथ यौन संबंध बनाए। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


22 अक्तूबर की घटना
बता दें, यह घटना फीनिक्स में बैनर यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर मुर्दाघर के अंदर हुई। एक रिपोर्ट के अनुसार, 22 अक्तूबर को 79 साल की महिला का शव मुर्दाघर में आया था। 46 साल के रैंडल बर्ड का काम शवों को मुर्दाघर ले जाने और उन्हें फ्रीजर में रखने का था।   
विज्ञापन


दो लोगों ने दी गवाही
अदालत में दो गवाहों ने बताया कि 22 अक्तूबर को आरोपी को घबराए और पसीने से लथपथ देखा था। साथ ही उसकी बेल्ट और पैंट की चेन खुली हुई थी। इतना ही नहीं उसके कपड़े भी गंदे दिख रहे थे। बुजुर्ग महिला का बॉडी बैग खुला पड़ा था। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही साथ काम करने वाले मुर्दाघर में पहुंचे तो आरोपी ने तुरंत शव को ढंकने की कोशिश की। इसके बाद बर्ड ने दावा किया कि उसे चक्कर आ गए और फर्श पर गिरने के कारण शव को पकड़ लिया। हालांकि, सहकर्मियों को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने दी सफाई
पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद बर्ड से पूछताछ की। उसने फिर से दावा किया कि उसे चक्कर आ गए थे इसलिए उसे कुछ याद नहीं है कि क्या हुआ था। हालांकि, जांच करने पर महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले और आरोपी का डीएनए भी मिला। मंगलवार को आरोपी को हिरासत में लिया गया और पांच आरोपों में मामला दर्ज किया गया। अस्पताल ने पुष्टि की कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed