{"_id":"5f8e6b0db26a461e38513e9e","slug":"horrifying-video-shows-python-coiled-around-womans-leg-police-is-helping-to-rescue-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के पैर पर कुंडली मारकर बैठा दस फीट लंबा अजगर, देखें दिल दहला देने वाली वीडियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
महिला के पैर पर कुंडली मारकर बैठा दस फीट लंबा अजगर, देखें दिल दहला देने वाली वीडियो
Tue, 20 Oct 2020 10:13 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
महिला के पैर कुंडली मारे बैठा दस फीट लंबा अजगर
- फोटो : Facebook - QueenslandPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया की एक महिला की दिल दहला देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक अजगर महिला के पैरों पर लिपटा हुआ है। दक्षिणपूर्वी क्वीनलैंड की महिला ने पुलिस को फोन कर इस बात की जानकारी दी कि उसके दाएं पैर पर एक अजगर लटका हुआ है और हटने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब महिला अपनी बिल्ली को इस अजगर से बचा रही थी। क्वीनलैंड की पुलिस ने महिला के पैर पर लिपटे अजगर और उसे हटाने को लेकर पुलिस की मशक्कत की वीडियो सोशल मीडिया पर जारी की। इस वीडियो में जिस तरह अजगर महिला के पैर पर लिपटा हुआ है, उससे कई लोगों को बुरे सपने आते लेकिन यह महिला वीडियो में एकदम शांत खड़ी नजर आ रही है।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला खुद भी अजगर को हटाने की कोशिश कर रही हैं, यह अजगर तीन मीटर यानि कि करीब दस फीट लंबा बताया जा रहा है। महिला ने पुलिस से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उसके साथ उसका कोई मित्र होता है, तो वो खुद ही बिना पुलिस की मदद के अजगर को हटा देती।
विज्ञापन
वीडियो के अंत में महिला को आराम से अपने पैर से हटाती हुई नजर आ रही हैं। जब पुलिस ने महिला से पूछा कि क्या उन्हें पालतू अजगर को वापस उसकी जगह में रखने में मदद चाहिए तो महिला ने जवाब दिया कि यह पालतू नहीं, जंगली है। इस पर पुलिस ने आश्चर्य से कहा कि क्या आप सच कह रही हैं।