फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hormuz Crisis Audio clip surfaces of the firing by Iran on an Indian ship News In Hindi

‘अनुमति दी, फिर हमला क्यों’: ईरानी गोलीबारी पर भारतीय जहाज के कैप्टन ने लगाई फटकार, ऑडियो क्लिप में क्या?

Sun, 19 Apr 2026 03:03 PM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Shubham Kumar Updated Sun, 19 Apr 2026 03:03 PM IST
सार

होर्मुज में ईरान की कार्रवाई ने समुद्री व्यापार को हिला दिया है। पहले जहाजों को रास्ता देने के संकेत, फिर अचानक यू-टर्न लेकर बंदी का एलान और उसके बाद गोलीबारी, इस पूरे घटनाक्रम ने वैश्विक स्तर पर सनसनी फैला दी है। ऐसे में सबसे बड़ा धमाका उस वायरल ऑडियो ने किया है, जिसमें भारतीय जहाज के कप्तान ने गोलीबारी से नाराज होकर ईरानी नेवी को लताड़ा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Hormuz Crisis Audio clip surfaces of the firing by Iran on an Indian ship News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : IANS

विस्तार

पश्चिम एशिया में तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और इसका सीधा असर समुद्री रास्तों पर दिखने लगा है। ईरान की नौसेना द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय झंडा लगे जहाजों पर फायरिंग की घटना ने हालात को और भड़का दिया है। यह वही रास्ता है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल सप्लाई होता है, ऐसे में यह घटना बेहद गंभीर मानी जा रही है। इसी बीच इस मामले में सामने आए एक ऑडियो क्लिप ने इस पूरे मामले को और गर्म कर दिया है। 

विज्ञापन


पूरी बात को ऐसे समझिए कि संकट के बीच जब होर्मुज का रास्ता खुला तब वहां के कई सारे जहाज गुजरने लगे, लेकिन फिर अचानक से ईरान ने यू-टर्न लेते हुए होर्मुज बंद करने का फैसला किया। इतना ही नहीं रास्ते में मौजूद सभी जहाजों को बलपूर्वक रोकने भी लगे। इसी क्रम में भारत के दो जहाज को भी रोका और फिर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) की तरफ से जहाज पर गोलीबारी करने की भी बात कही गई, जिसके बाद से भारत में इस बात को लेकर खूब चर्चा चल रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US-ईरान के बीच जुबानी जंग तेज: दक्षिण अफ्रीका स्थित दूतावास ने दिया तीखा जवाब, डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक गोलीबारी और फिर जहाज के कप्तान का गुस्सा फूटा
अब इस मामले में नया मोड़ तब सामने आया, जब भारतीय सुपरटैंकर 'सनमार हेराल्ड' इराक से करीब 20 लाख बैरल तेल लेकर गुजर रहा था। तभी अचानक ईरानी गनबोट्स ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। अब इस दौरान एक ऑडियो खूब सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि ये ऑडियो जहाज के कप्तान का है। ऑडियो में गोलीबारी से नाराज कप्तान को ईरानी नेवी को फटकार लगाते हुए सुना जा सकता है। 

'अचानक से क्यों किया गया हमला?'
सामने आए ऑडियो क्लिप में जहाज के कप्तान गुस्से में ईरानी नेवी के अधिकारी से कहते हैं कि पहले हमें जब रास्ता देने की अनुमति दी गई थी, फिर अचानक से ये हमला क्यों किया गया? कप्तान ने ऑडियो में इस बात पर भी जोर दिया कि वहां गुजरने के जब जहाजों को हरी झंडी दिखाया गया था, उस सूची में हमारा जहाज दूसरे नंबर पर था। बता दें कि इस घटना की पुष्टि यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने भी की है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की आईआरजीसी से जुड़े गनबोट्स ने इस हमले को अंजाम दिया।

ईरान की चेतावनी से और बढ़ी चिंता
दूसरी ओर बिगड़ते हालात को ऐसे समझिए कि संकट के बीच हालात तब और बिगड़ गए जब ईरान की ओर से एक रेडियो संदेश में साफ कहा गया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब पूरी तरह बंद कर दिया गया है। चेतावनी दी गई कि अब कोई भी जहाज यहां से नहीं गुजर सकता। इसके बाद इलाके में जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई। इस घटना पर भारत ने सख्त रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया और भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। भारत ने साफ कहा कि अपने नागरिकों और जहाजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

हालांकि राहत की बात यह है कि सनमार हेराल्ड के सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। शिपिंग महानिदेशालय लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में मौजूद अन्य भारतीय जहाजों की सुरक्षा के लिए भी कदम उठा रहा है। यह पूरी घटना इस बात का साफ संकेत है कि पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव अब वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सप्लाई के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भारत दौरे के लिए रवाना: कल पीएम मोदी के साथ करेंगे बैठक, ऊर्जा संकट पर होगी चर्चा
 

चीनी जहाज भी होर्मुज से लौटा, ईरान ने कहा- मंजूरी के बगैर इजाजत नहीं

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से चीनी जहाज को भी वापस लौटा दिया है। इजाजत नहीं मिली तो जहाज को अपना रास्ता बदलना पड़ा। मुंबई स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। बताया गया कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से चीनी जहाज को वापस लौटा दिया। बिना मंजूरी किसी भी जहाज को इस समुद्री रास्ते से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आगे लिखा कि ‘सन प्रोफिट’ नाम के चीनी जहाज को इजाजत नहीं मिलने के बाद रास्ता बदलना पड़ा। ईरान ने साफ किया कि वह किसी भी देश के जहाज को ‘ब्लैंकेट अप्रूवल’ (एक को अनुमति के आधार पर सभी को मंजूरी) नहीं देता। हर जहाज को अलग से मंजूरी लेनी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed