{"_id":"5da2589b8ebc3e01542f8a03","slug":"hong-kong-thousands-of-protesters-marched-on-roads-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग : सड़कों पर फिर उतरे हजारों लोकतंत्र समर्थक, गैस बम फेंके, पुलिस मुख्यालय घेरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग : सड़कों पर फिर उतरे हजारों लोकतंत्र समर्थक, गैस बम फेंके, पुलिस मुख्यालय घेरा
Sun, 13 Oct 2019 04:20 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 13 Oct 2019 04:20 AM IST
विज्ञापन
हांगकांग में प्रदर्शन (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों ने पुलिस की चेतावनी को धता बताते हुए शनिवार को कई स्थानों पर शांतिपूर्वक मार्च निकाला। हालांकि पुलिस ने दावा किया कि इस बीच किसी शख्स ने पेट्रोल बम से हमला किया, जिससे एक मेट्रो स्टेशन को भी नुकसान पहुंचा। वहीं पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कॉवलून सबवे स्टेशन पर गैस बम फेंके। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया। रिपोर्ट के मुताबिक, हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे लोगों ने पुलिस मुख्यालय को घेरा। इससे अलावा करीब 200 सेवानिवृत्त लोग भी पुलिस मुख्यालय के बाहर एकत्रित हुए और लोकतंत्र की मांग उठाई।
विज्ञापन