{"_id":"6190027274d2ba0ec618e9c2","slug":"hong-kong-the-economist-journalist-sui-lin-wong-refused-to-issue-visa-again-says-i-am-very-sad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग : ‘द इकॉनोमिस्ट’ की पत्रकार सुई-लिन वोंग को दोबारा वीजा जारी करने से इनकार, बोलीं- बहुत दुखी हूं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग : ‘द इकॉनोमिस्ट’ की पत्रकार सुई-लिन वोंग को दोबारा वीजा जारी करने से इनकार, बोलीं- बहुत दुखी हूं
Sat, 13 Nov 2021 11:52 PM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, हांगकांग
एजेंसी, हांगकांग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:52 PM IST
सार
पत्रिका ने बताया कि हांगकांग में रहने तथा चीन और हांगकांग मामलों को कवर करने वाली पत्रकार का नाम सुई-लिन वोंग है और वे ऑस्ट्रेलियाई हैं। वोंग इससे पहले चीन में ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ और ‘रॉयटर्स’ के लिये काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हांगकांग के अधिकारियों ने ‘द इकॉनोमिस्ट’ पत्रिका के लिए काम कर रही एक विदेशी पत्रकार को बिना कारण बताए दोबारा वीजा जारी करने से इनकार कर दिया। पत्रिका ने बताया कि हांगकांग में रहने तथा चीन और हांगकांग मामलों को कवर करने वाली पत्रकार का नाम सुई-लिन वोंग है और वे ऑस्ट्रेलियाई हैं। वोंग इससे पहले चीन में ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ और ‘रॉयटर्स’ के लिये काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
पत्रिका ने कहा, हमें फैसले पर अफसोस, सुई-लिन वोंग बोलीं- बहुत दुखी हूं
‘द इकॉनोमिस्ट’ की प्रधान संपादक जैनी मिंटन बेडोएस ने कहा, हमें उनके फैसले पर अफसोस है। हम हांगकांग की सरकार से विदेशी प्रेस के लिए पहुंच बरकरार रखने का अनुरोध करते हैं, जो एक अंतरराष्ट्रीय शहर के रूप में क्षेत्र की स्थिति के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
आव्रजन अधिकारियों ने प्रतिक्रिया के लिए भेजे गए ईमेल अनुरोध तथा फोन कॉल का तत्काल जवाब कोई नहीं दिया। वोंग ने ट्विटर पर संदेश डाला, बहुत दुखी हूं कि अब मैं हांगकांग से रिपोर्टिंग जारी नहीं रख पाउंगी। मुझे शहर और इसके लोगों को जानने में बहुत खुशी मिलती है। मैं आप सभी को याद करूंगी।
विज्ञापन