फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong Tens of thousands turn up for march on evening of half year protest anniversary

चीन विरोधी आंदोलन के छह माह पूरे, हजारों लोग सड़कों पर उतरे, 11 को किया गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2019 04:39 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: देव कश्यप Updated Sun, 08 Dec 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Hong Kong Tens of thousands turn up for march on evening of half year protest anniversary
Hong Kong Protest - फोटो : ANI

हांगकांग में आजादी की मांग को लेकर शुरू हुए चीन विरोधी आंदोलन को छह माह पूरे हो गए। इसकी पूर्व संध्या पर रविवार को 10 हजार से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और रैली निकाली। आंदोलनकारियों ने चीन विरोधी नारे लगाए और आजादी की मांग को दोहराया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन


पुलिस ने सिविल ह्यूमन राइट्स फ्रंट के बैनर तले आयोजित इस विरोध रैली को इजाजत दी थी। इस विरोध मार्च से ठीक पहले 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, 105 जिंदा कारतूस, चाकू और दूसरे हथियार बरामद किए। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, विरोध मार्च में इस पिस्टल का इस्तेमाल किया जा सकता था।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित विरोधी रैली में दस हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए और यह स्थानीय निकाय चुनाव के बाद अब तक की सबसे बड़ी रैली थी। इसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हुए। लोगों के हाथों में चीन विरोधी पोस्टर और बैनर थे। वे चीन और हांगकांग प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे थे। छह महीने पहले प्रत्यर्पण कानून में संशोधन के विरोध में हांगकांग प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हुआ था। धीरेे-धीरे यह चीन से आजादी की मांग में बदल चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी सांस तक लड़ने का संकल्प

आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए सिविल ह्यूमन राइट्स फ्रंट के संयोजक जिम्मी शाम ने कहा, ‘यह पूरी तरह से तानाशाही है। मानवाधिकारों को कुचलने के लिए ऐसे कदम सिर्फ एक तानाशाह उठाता है।’ विक्टोरिया पार्क में बैठी 40 साल की एक महिला आंदोलनकारी ने कहा, ‘आजादी के लिए हम अंतिम सांस तक लड़ेंगे।’ 33 साल की तमारा वांग ने कहा कि सरकार जनता की मांगों को अनसुना कर रही है। इससे सरकार के खिलाफ जनता का विरोध बढ़ेगा। सरकार को शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों से वार्ता करनी चाहिए।

दो अमेरिकी नागरिकों मकाउ जाने से रोका

पुलिस ने हांगकांग में दो अमेरिकी कारोबारियों को चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र मकाउ जाने से रोक दिया। दोनों अमेरिकी नागरिक अपने कारोबार के सिलसिले में हांगकांग से सटे मकाउ जाना चाहते थे। हांगकांग में प्रदर्शनकारियों के समर्थन वाले एक विधेयक के अमेरिकी संसद से पास होने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद चीन ने इस पर कड़ा एतराज जताया था। चीन ने इसे अपने आंतरिक मामले में दखल बताते हुए अमेरिका को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed