फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong Protests are on serious point, protesters broken down stations

हांगकांग में नहीं रुकी हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने की स्टेशनों पर तोड़फोड़, स्थिति तनावपूर्ण

Thu, 14 Nov 2019 12:09 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 14 Nov 2019 12:09 AM IST
सार

  • जोर पकड़ती जा रही है लोकतांत्रिक सुधारों और निष्पक्ष चुनाव की मांग
  • सड़कें जाम, यूनिवर्सिटी कैंपस के पास झड़प के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
  • स्कूलों और विश्वविद्यालयों में कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं
  • ट्रेनों में तोड़फोड़ के बाद बुधवार को बंद रहे कई सबवे और रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
Hong Kong Protests are on serious point, protesters broken down stations
हांगकांग में प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हांगकांग में लोकतांत्रिक सुधारों और निष्पक्ष चुनाव की मांग जोर पकड़ती जा रही है। पिछले पांच महीने से जारी आंदोलन से निपटने में चीन के पसीने छूट रहे हैं। पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच मंगलवार पूरी रात चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग में झड़पें हुईं। अगले दिन बुधवार सुबह भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने बुधवार को भी शहर की सड़कों को जाम किया और कई जगहों पर तोड़फोड़ की। ट्रेनों में भी हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। बढ़ते विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने विश्वविद्यालय परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों में तोड़फोड़ की, जिसके बाद कई सबवे और रेलवे स्टेशन बुधवार को बंद रहे। स्कूलों और विश्वविद्यालयों में कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं। पिछले सप्ताह एक छात्र की पुलिस के साथ झड़प में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से हांगकांग में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं में वृद्धि हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आंदोलनकारी उत्पात मचा रहे हैं और पांच महीने से भी अधिक समय से जारी प्रदर्शनों के चलते हांगकांग पूरी तरह से टूटने की कगार पर है।

सहमे चीनी छात्रों ने छोड़ा यूनिवर्सिटी कैंपस

एक सप्ताह से जारी हिंसा और प्रदर्शनों के चलते चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग में पढ़ने वाले चीनी छात्र अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्हें अपने साथ हिंसा का डर सता रहा है। वे अब यूनिवर्सिटी कैंपस छोड़ने लगे हैं। सुरक्षा कारणों से इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले चीनी छात्रों के एक ग्रुप को बुधवार सुबह कैंपस छोड़ते देखा गया। पुलिस ने उन्हें एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed