{"_id":"60d3d509f52b98463e6b14af","slug":"hong-kong-pro-democracy-newspaper-apple-daily-will-be-closed-from-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की चाल: शनिवार से बंद होगा हांगकांग का लोकतंत्र समर्थक ‘एपल डेली’ अखबार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन की चाल: शनिवार से बंद होगा हांगकांग का लोकतंत्र समर्थक ‘एपल डेली’ अखबार
Thu, 24 Jun 2021 06:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, हांगकांग
एजेंसी, हांगकांग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 24 Jun 2021 06:12 AM IST
सार
- निदेशक मंडल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि हांगकांग में मौजूदा हालात के मद्देनजर उसका प्रिंट संस्करण और ऑनलाइन संस्करण शनिवार के बाद जारी नहीं रह सकेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस सप्ताहांत शनिवार से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को चुनौती देने वाला हांगकांग का लोकतंत्र समर्थक अखबार ‘एपल डेली’ बंद हो जाएगा। अखबार के पांच संपादकों और कार्यकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी तथा अखबार से जुड़ी 23 लाख डॉलर की संपत्ति जब्त होने के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
निदेशक मंडल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि हांगकांग में मौजूदा हालात के मद्देनजर उसका प्रिंट संस्करण और ऑनलाइन संस्करण शनिवार के बाद जारी नहीं रह सकेगा। संपादकों व अफसरों को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशियों से मिलीभगत के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने हांगकांग तथा चीन पर विदेशी प्रतिबंध लगाने की कथित साजिश के सबूत के तौर पर अखबार द्वारा प्रकाशित 30 से अधिक लेखों का हवाला दिया। निदेशक मंडल ने इस सप्ताह हांगकांग के सुरक्षा ब्यूरो को पत्र लिखकर उसकी कुछ निधि जारी करने का अनुरोध किया था ताकि कंपनी वेतन दे सके।
विज्ञापन
मीडिया को कानूनी दायरे में रहने की चेतावनी
एपल डेली के खिलाफ कार्रवाई पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन आलोचना कर चुके हैं। इस बीच, लोकतांत्रिक समर्थक इस अखबार पर काफी समय से चीन सरकार की निगाह लगी थी। चीन समर्थित हांगकांग सरकार ने मीडिया को आगाह किया है कि वह कानून के दायरे में रहें। प्रेस की आजादी की आड़ में गैरकानूनी गतिविधियां सहन नहीं की जाएंगी।