{"_id":"5dbe18378ebc3e017e52e2bb","slug":"hong-kong-police-lathicharge-and-release-tear-gas-on-democracy-supporters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग : लोकतंत्र समर्थकों पर फिर चले पुलिस के डंडे, आंसू गैस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग : लोकतंत्र समर्थकों पर फिर चले पुलिस के डंडे, आंसू गैस
Sun, 03 Nov 2019 05:28 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 03 Nov 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
Protest in Hong Kong
- फोटो : पीटीआई
पिछले पांच महीने से जारी लोकतंत्र आंदोलन के खत्म होने के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे। शनिवार को भी लोकतंत्र समर्थक प्रशासन की चेतावनी को धता बताते हुए सड़कों पर उतरे और चीन विरोधी नारे लगाए। इसके बाद प्रदर्शन को कुचलने के लिए हर बार की तरह पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार का सहारा लिया। फिर भी प्रदर्शनकारी देर रात तक सड़कों पर डटे रहे।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारी पुलिस की कड़ी पाबंदी के बावजूद शहर के मशहूर शॉपिंग एरिया कॉसवे बे और विक्टोरिया पार्क पर हजारों की संख्या में एकत्रित हुए। कई लोकतंत्र समर्थक काले कपड़े और मास्क पहनकर भी इन क्षेत्रों के अलावा वानचाई पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठी चार्ज किया और पानी की तेज बौछारों से भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि, विवादास्पद प्रत्यर्पण बिल के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे जिसने धीरे-धीरे लोकतंत्र के आंदोलन का रूप ले लिया।
Trending Videos
इराक में प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प, एक की मौत
इराकी राजधानी में तहरीर चौक के नजदीक शनिवार तड़के सुरक्षा बलों और सरकार विरोधियों के बीच झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। झड़प दजला नदी के पश्चिमी तट को तहरीर से जोड़ने वाले दो पुलों के आसपास हुई। इस क्षेत्र में अधिकतर सरकारी इमारतें और अमेरिकी व ईरानी दूतावासों समेत कई दूसरे देशों के दूतावास स्थित हैं।पुलों पर तैनात दंगा विरोधी पुलिस ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और मूलभूत सुविधाओं समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे। बता दें कि पिछले माह की शुरुआत से जारी प्रदर्शनों में अबतक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों घायल हुए हैं।