{"_id":"5f312063d165a66e9c39569c","slug":"hong-kong-media-tycoon-jimmy-lai-detained-by-police-under-security-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग: जाने-माने पत्रकार जिम्मी लाय को नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत किया गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग: जाने-माने पत्रकार जिम्मी लाय को नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत किया गिरफ्तार
Mon, 10 Aug 2020 03:54 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 10 Aug 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
हांगकांग मीडिया टाइकून जिम्मी लाय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगकांग के मीडिया के बेताज बादशाह जिम्मी लाय को विदेशी ताकतों के साथ साठगांठ के संदेह में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके सहयोगी ने इस बात की जानकारी दी है। पिछले साल हुए प्रदर्शनों के बाद शहर में बीजिंग की ओर से लागू किए गए नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत यह सबसे हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
मार्क सिमोन ने ट्विटर पर कहा कि जिम्मी लाय को इस वक्त विदेशी शक्तियों के साथ मिलीभगत के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। हांगकांग पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने के संदेह में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन बयान में गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम का ब्यौरा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
लोकप्रिय टैब्लायड ‘एप्पल डेली’ के मालिक लाय हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में आवाज उठाने वाली प्रमुख हस्ती हैं और लगातार चीन के निरंकुश शासन की आलोचना करते हैं। जिम्मी लाय की उम्र 71 वर्ष है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 30 जून को प्रभावी हुआ था और इसे असहमति को दबाने के तरीके के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सिमोन ने कहा कि पुलिस ने लाय और उनके बेटे दोनों के घर के साथ-साथ मीडिया समूह ‘नेक्स डिजिटल’ के अन्य सदस्यों के घरों की भी तलाशी ली। लाय की ही तरह, एप्पल डेली भी लोकतंत्र का पक्षधर रहा है और अक्सर अपने पाठकों से लोकतंत्र के समर्थन वाले प्रदर्शनों में हिस्सा लेने की अपील करता है।