फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong man gets engaged to sex doll says she is easier to date than humans

इस शख्स ने सेक्स डॉल से की सगाई, मंगेतर को दे रहा दुनिया भर के ऐशोआराम, गिफ्ट किया iPhone 12

Sat, 30 Jan 2021 03:50 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 30 Jan 2021 03:50 PM IST
Hong Kong man gets engaged to sex doll says she is easier to date than humans
शाई टियानरोंग - फोटो : twitter

दुनिया में लोगों को किसी भी चीज के प्रति आकर्षण हो सकता है, किसी से भी प्यार हो सकता है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला हांगकांग में सामने आया है। हांगकांग के एक शख्स को अपनी सेक्स डॉल से प्यार हो गया। इतना ही नहीं उसने अपनी सेक्स डॉल से सगाई कर ली है और जल्द ही उससे शादी करने वाला है। इस शख्स का मनाना है कि लड़कियों की तुलना में सेक्स डॉल को डेट करना आसान है,  इसलिए उसने अपनी सेक्स डॉल के साथ  जिंदगी बिताने का फैसला किया है।



हांगकांग के 36 वर्षीय शाई टियनरॉन्ग (Xie Tianrong) ने  हाल ही में अपनी सेक्स डॉल से सगाई की है। अपने माता-पिता के साथ रहने वाले शाई ने अपनी मंगेतर के लिए एक से बड़कर एक  महंगे गिफ्ट खरीदे हैं। उन्होंने अपनी मंगेतर को आईफोन-12 (iphone 12) से लेकर महंगे कपड़ों के 20 सेट और 10 जोड़ी से ज्यादा शूज गिफ्ट किए हैं। 


खुद से ज्यादा प्यार करता है डॉल को 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाई ने इंसानों के जैसे दिखने वाली सेक्स डॉल मोची को कभी चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की है। उसने  डॉल को इस वजह से किस तक नहीं किया कि कहीं उसकी स्किन डैमेज ना हो जाए। उसका मानना है कि डॉल को डेट करना लड़कियों को डेट करने से ज्यादा आसान है। 

विज्ञापन

किसी लड़की को नहीं ले गया डेट पर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाई ने कहा कि उसे इंसानों से ज्यादा डॉल पसंद हैं। उसने किसी लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड नहीं बनाना क्योंकि डॉल्स उसे ज्यादा आकर्षित करती हैं।  उसका डॉल्स के प्रति आकर्षण तब शुरू हुआ, जब वो करीब 26 साल का था।  उस दौरान उसने हांगकांग के एक रिटेल स्टोर में एक डॉल को देखा। उस समय उस डॉल की कीमत 80 हजार युआन (नौ लाख रुपये से अधिक ) थी और शाई के लिए इतनी महंगी डॉल खरीद पाना मुमकिन नहीं था। 

शाई ने 2019 में मोची को इंटरनेट पर देखा और उसकी कीमत भी सिर्फ 10 हजार युआन (करीब एक लाख रुपए) थी। तभी से उसने मोची को खरीदने का फैसला किया और आज दुनियाभर के सारे ऐशोआराम वो अपनी सेक्स डॉल को दे रहा है। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed