{"_id":"5d0700b58ebc3e03b6182fd9","slug":"hong-kong-leader-apologizes-among-large-demonstrations","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापक प्रदर्शन के बीच हांगकांग की नेता ने मांगी माफी, नहीं छोड़ा पद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
व्यापक प्रदर्शन के बीच हांगकांग की नेता ने मांगी माफी, नहीं छोड़ा पद
Mon, 17 Jun 2019 08:23 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 17 Jun 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
नए प्रत्यर्पण कानून का विरोध करते लोग
- फोटो : हांगकांग फ्री प्रेस
हांगकांग की गलियों में विवादास्पद प्रत्यर्पण विधेयक के खिलाफ लगातार दूसरे रविवार लोगों ने व्यापक प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनों को देखते हुए शहर की प्रभारी नेता ने ‘संघर्ष’ पैदा करने के लिए माफी तो मांग ली लेकिन पद से हटने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
भयानक उमस भरी गर्मी में बड़ी संख्या में लोगों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी इस दौरान ‘बुरे कानून को वापस लेने’ के नारे लगा रहे थे और हांगकांग की मुख्य प्रशासक कैरी लाम के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
कैरी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्वीकार किया है कि उनकी सरकार की कमियां हांगकांग में संघर्ष और विवाद की वजह बनीं और इससे कई नागरिकों निराशा और परेशानी हुई।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने नागरिकों से माफी मांगी है और आलोचना को पूरी ईमानदारी और विनम्रता के साथ स्वीकार करने का वादा किया है। उनका यह बयान इस कानून को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की उनकी घोषणा के एक दिन बाद आया है।