फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong ferry case: trial begins in China against 10 people, accused of crossing the border illegally

हांगकांग नौका मामला : चीन में 10 लोगों के खिलाफ सुनवाई शुरू, अवैध तरीके से सीमा पार करने का आरोप

Mon, 28 Dec 2020 07:21 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 28 Dec 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Hong Kong ferry case: trial begins in China against 10 people, accused of crossing the border illegally
china flag

 हांगकांग में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने के चीन के प्रयासों के बीच हांगकांग से एक नौका में सवार होकर भागने की कोशिश के संबंध में 10 लोगों पर दर्ज मामले की सुनवाई सोमवार को चीन में शुरू हो गई।

विज्ञापन

शेनझेन में जारी अभियोग पत्र के अनुसार बचाव पक्ष पर अवैध तरीके से सीमा पार करने के आरोप हैं जबकि दो पर इसके लिए योजना बनाने के अतिरिक्त आरोप हैं।

शेनझेन में यानतिआन जिला जन अदालत (यानतिआन डिस्ट्रिक्ट पीपुल्स कोर्ट) ने बताया कि सोमवार दोपहर में सुनवाई शुरू हुई और अभी यह चल रही है। प्रवक्ता ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। नाम बताने से इनकार करना चीन के अदालतों के कर्मचारियों के बीच आम है। हांगकांग की सीमा के ठीक पार शेनझेन शहर है।
विज्ञापन


12 हांगकांगर्स कन्सर्न ग्रुप ने बताया कि जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, उनमें से सात के परिवार को अदालत द्वारा नियुक्त उनके वकीलों के फोन कॉल आए और सोमवार से सुनवाई शुरू होने की जानकारी मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने कहा, कानूनी प्रक्रिया के तहत हो रही कार्रवाई
इस मामले में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने बताया कि यह अभी प्रक्रिया में है। हालांकि, उन्होंने सुनवाई शुरू होने की पुष्टि नहीं की। झाओ ने दैनिक सम्मेलन में संवाददातओं से कहा कि संबंधित लोगों को अवैध रूप से सीमा पार करने या अन्य लोगों को सीमा पार कराने में संयोजक बनने का संदेह है और कानून के अनुसार इन पर अभियोग चल रहा है।

इस मामले पर अमेरिकी दूतावास के एक बयान को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि यह चीन की ‘न्यायिक संप्रभुता’ में हस्तक्षेप है। इन 10 के अलावा दो नाबालिगों पर अलग से मुकदमा चलने की आशंका है। ये भी नाव पर सवार थे।


ताइवान जा रहे थे ये लोग 
नौका ताइवान जा रही थी, लेकिन बीच में ही चीनी तट रक्षक ने इन्हें 23 अगस्त को पकड़ लिया। इन 12 लोगों के परिवारों का कहना है कि उन्हें अपना वकील लाने से रोका गया है। वे इसे राजनीति से प्रेरित आरोप बता रहे हैं। दोषी पाए जाने पर आरोपियों को एक साल की सजा सीमा पार करने और सात साल की सजा इस पूरी यात्रा को अमलीजामा पहनाने के लिए मिलेगा।
एमनेस्टी इंटरनेशनल हांगकांग के कार्यक्रम प्रबंधक लाम चाओ मिंग ने मुकदमे की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर संदेह जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed