फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong elections: Pro China candidates register massive victory in voting

हांगकांग चुनाव : मतदान में चीन समर्थक प्रत्याशियों ने भारी जीत दर्ज की

Tue, 21 Dec 2021 01:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हांगकांग
एजेंसी, हांगकांग Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 21 Dec 2021 01:59 AM IST
सार

बीजिंग द्वारा हांगकांग स्वायत्त क्षेत्र के चुनावों में कानून में बदलाव के बाद हुए पहले चुनाव में चीन समर्थकों ने मध्यमार्गी और निर्दलीय प्रत्याशियों को करारी मात दे दी और अधिकांश सीटों पर अपना कब्जा कर लिया। नए नियमों के मुताबिक, इस बार 70 के बजाय 90 सीटों पर मतदान हुआ।

विज्ञापन
Hong Kong elections: Pro China candidates register massive victory in voting
हांगकांग और चीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

बीजिंग द्वारा हांगकांग स्वायत्त क्षेत्र के चुनावों में संशोधन के लिए प्रस्ताव पारित करने के बाद हुए मतदान में चीन समर्थक प्रत्याशियों ने भारी जीत दर्ज की है। चुनाव कानून में बदलाव के बाद हुए पहले चुनाव में चीन समर्थकों ने मध्यमार्गी और निर्दलीय प्रत्याशियों को करारी मात दे दी और अधिकांश सीटों पर अपना कब्जा कर लिया। नए नियमों के मुताबिक, इस बार 70 के बजाय 90 सीटों पर मतदान हुआ।

विज्ञापन


चुनाव कानून में बदलाव के बाद लोकतंत्र समर्थकों की मौजूदगी नदारद
चीन ने चुनाव पूर्व जो कानून संशोधन किया उसमें सिर्फ देशभक्त लोग ही शहर चला सकते हैं और उन्हें ही चुनाव लड़ने योग्य माना गया। इसलिए लोकतंत्र समर्थकों की मौजूदगी इन चुनावों में नदारद रही। चीन ने यह सुनिश्चित करने के लिए कानून पारित किया था कि सिर्फ बीजिंग के प्रति निष्ठा रखने वाले लोग ही हांगकांग प्रशासन संभालें। रविवार को हुए पहले चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हुए, जिनमें में बीजिंग के विश्वासपात्र उम्मीदवारों ने अधिकतर सीटों पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


हांगकांग की नेता और चीन समर्थक कैरी लैम ने कहा कि वह 30.2 प्रतिशत मतदान होने के बावजूद वे संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया, मतदान के लिए पंजीकरण कराने वाले मतदाताओं में मताधिकार का प्रयोग करने वालों की संख्या 92.5 प्रतिशत थी जो वर्ष 2012 और 2016 के चुनाव के मुकाबले अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed