फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong arrest four people Taiwan-linked organization accused conspiracy commit treason

Hong Kong: हांगकांग में चार लोगों की गिरफ्तारी से सनसनी, ताइवान से जुड़े संगठन पर देशद्रोह की साजिश का आरोप

Thu, 10 Jul 2025 07:15 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 10 Jul 2025 07:15 PM IST
सार

हांगकांग पुलिस ने ताइवान से संचालित संगठन हांगकांग डेमोक्रेटिक इंडिपेंडेंस यूनियन से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर चीन विरोधी साजिश और देशद्रोह की योजना बनाने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि इन लोगों ने सैन्य प्रशिक्षण, विदेशी समर्थन की अपील और चीन के झंडे का अपमान किया। संगठन ने आरोपों को मानवाधिकारों पर हमला बताया है और चुप न रहने की चेतावनी दी है।


 

विज्ञापन
Hong Kong arrest four people Taiwan-linked organization accused conspiracy commit treason
हांगकांग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हांगकांग पुलिस ने ताइवान से जुड़े एक संगठन से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर बीजिंग द्वारा लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत देशद्रोह की साजिश का आरोप लगाया गया है। हांगकांग पुलिस के राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के प्रमुख स्टीव ली ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र 15 से 47 साल के बीच है। अगर दोषी साबित होते हैं, तो इन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि ये चारों व्यक्ति 'हांगकांग डेमोक्रेटिक इंडिपेंडेंस यूनियन' नामक संगठन से जुड़े हैं, जो पिछले साल ताइवान में गठित हुआ था। ताइवान एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक क्षेत्र है, जहां 2020 के बाद से कई हांगकांग निवासी सुरक्षा कानूनों के डर से जाकर बस गए हैं। इस संगठन की फेसबुक फॉलोइंग बेहद कम थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने इसे गंभीर खतरा मानते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जांच में हुए कई बड़े खुलासे
जांच के दौरान पुलिस को ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिनमें अमेरिका से राजनीतिक कैदियों को छुड़ाने के लिए योजना बनाने का प्रस्ताव था। इसके अलावा, समूह के सदस्यों ने झंडे डिज़ाइन किए थे जिनमें हांगकांग और तिब्बत की आजादी की बातें थीं। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने सैन्य प्रशिक्षण देने की भी योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस भी जांच के घेरे में 
सुरक्षा विभाग के अनुसार, इस संगठन ने फरवरी में ताइवान की राजधानी ताइपे में एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें कम्युनिस्ट पार्टी का अंत करो और हांगकांग को मुक्त करो जैसे नारे दिए गए। इसी वजह से हांगकांग पुलिस ने इन बयानों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के रूप में लिया है और ताइवान में हुई गतिविधियों पर भी अपनी न्यायिक पकड़ जताई है।

ये भी पढ़ें- यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को मिली बड़ी राहत; खारिज हुआ अविश्वास प्रस्ताव



चीनी झंडे का अपमान का आरोप
एक जुलाई को जब हांगकांग की चीन को वापसी की 28वीं वर्षगांठ थी, तब इस संगठन ने विदेश में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में लोगों ने चीन और हांगकांग के झंडों को पैरों तले रौंदा और 2019 के विरोध प्रदर्शनों में गाया गया प्रतिबंधित गीत ग्लोरी टू हांगकांग बजाया। यह घटनाएं भी गिरफ्तारी का आधार बनीं।

ये भी पढ़ें- 'धूप सेंकते वक्त ड्रोन आएगा और...', खामेनेई के पूर्व सलाहकार की धमकी पर ट्रंप ने कसा तंज

संगठन ने बताया मानवाधिकारों पर हमला
इस गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए हांगकांग डेमोक्रेटिक इंडिपेंडेंस यूनियन ने फेसबुक पर बयान जारी कर कहा कि सरकार सुरक्षा कानून का दुरुपयोग कर रही है और यह मानवाधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। समूह ने कहा है कि वह चुप नहीं बैठेगा और विरोध जारी रखेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed