फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong: 16 Arrested In Charges Related To Anti-Government Protests, Including Two Opposition MPs

हांगकांग: सरकार विरोधी प्रदर्शनों से जुड़े आरोपों में 16 गिरफ्तार, दो विपक्षी सांसद भी शामिल

Thu, 27 Aug 2020 08:28 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 27 Aug 2020 08:28 AM IST
सार

  • जून 2019 के बाद से 9 हजार से अधिक लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

विज्ञापन
Hong Kong: 16 Arrested In Charges Related To Anti-Government Protests, Including Two Opposition MPs
हांगकांग में प्रदर्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

हांगकांग में पिछले साल हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों से जुड़े आरोपों में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो विपक्षी सांसद भी शामिल हैं। लोकतंत्र समर्थक सांसद टेड हुई और लाम चेउक-टिंग को बुधवार तड़के गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


लाम के ट्विटर अकाउंट पर की गई पोस्ट के मुताबिक, उन्हें जुलाई 2019 में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और न्याय में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ट्वीट में कहा गया है कि उन पर 21 जुलाई 2019 को दंगा करने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


यह उस दिन की बात है जब मेट्रो स्टेशन में 100 से अधिक लोगों के समूह ने प्रदर्शनकारियों और यात्रियों पर स्टील की रॉड से हमला कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों और विपक्षी खेमे के कई लोगों ने पुलिस पर हमलावरों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया था, क्योंकि पुलिस ना केवल घटनास्थल पर देर से पहुंची बल्कि उस रात किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, हुई की फेसबुक पोस्ट से यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्हें किन आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है। हांगकांग की डेमोक्रेटिक पार्टी ने एक फेसबुक पोस्ट में दोनों सदस्यों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। बता दें कि जून 2019 में प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक नौ हजार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed