फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   holy relics of Lord Buddha brought from India were installed in the Gandan Monastery of Mongolia

Mongolia: भारत से लाए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष मंगोलिया के गंडन मठ में किए गए स्थापित, बौद्ध भिक्षुओं ने की प्रार्थना और मंत्रोच्चार

Tue, 14 Jun 2022 09:22 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उलानबातोर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उलानबातोर Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 Jun 2022 09:22 PM IST
सार

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारत से लाए गए चार पवित्र कपिलवस्तु अवशेष, और मंगोलिया के अन्य अवशेष 24 जून तक बौद्ध भक्तों के दर्शन के लिए गंडन में प्रदर्शित किए जाएंगे।

विज्ञापन
holy relics of Lord Buddha brought from India were installed in the Gandan Monastery of Mongolia
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंगोलियाई बौद्ध दिवस के अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं की प्रार्थना और मंत्रोच्चार के बीच भारत और मंगोलिया से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को मंगलवार को यहां गंडन मठ में औपचारिक रूप से स्थापित किया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारत से लाए गए चार पवित्र कपिलवस्तु अवशेष, और मंगोलिया के अन्य अवशेष 24 जून तक बौद्ध भक्तों के दर्शन के लिए गंडन में प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू, मंगोलिया की संसद के अध्यक्ष गोम्बोजव जंडनशतर, गंडन मठ के खंबा नोमुन खान और बड़ी संख्या में अन्य विदेशी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘मंगोलियाई बौद्ध दिवस के शुभ अवसर पर मंगोलिया में पवित्र बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी का पहला दिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारत के लोगों की ओर से मैंने मंगोलिया के लोगों को बौद्ध दिवस की बधाई दी।’’

भारत से चार पवित्र अवशेष सोमवार को मंगोलिया लाए गए थे। कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पवित्र अवशेषों के साथ यहां आया है।

पवित्र अवशेषों के चिंगगिस खान हवाई अड्डे पर पहुंचने पर वहां मंगोलिया के संस्कृति मंत्री, सरंचिमग, भारत मंगोलिया मैत्री समूह के सांसद/अध्यक्ष, खंबा नोमुन खान और बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षुक मौजूद थे। रिजिजू ने कहा कि वह बुद्ध के प्रेम और करुणा के संदेश को लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत को अपनी समृद्ध सभ्यता, विरासत और विश्व शांति के लिए आध्यात्मिक ज्ञान पर गर्व है। मैं बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मंगोलिया के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं दे रहा हूं।’’

रिजिजू ने कहा कि मंगोलिया में कपिलवस्तु अवशेषों के आने से भारत और मंगोलिया के बीच ऐतिहासिक संबंध और मजबूत होंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से भारत बुद्ध के शांति के संदेश को दुनिया तक पहुंचा रहा है।

रिजिजू ने यह भी बताया कि गंडन मठ में मुख्य बुद्ध प्रतिमा 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगोलिया के लोगों को उपहार में दी गई थी और इसे 2018 में स्थापित किया गया था। कपिलवस्तु अवशेष संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय संग्रहालय में रखे गए 22 विशेष अवशेषों में से एक है।


मंगोलियाई संसद के अध्यक्ष गोम्बोजव ने आभार जताते हुए कहा, "मैं मंगोलिया में बुद्ध के अवशेषों को लाने के लिए भारत सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं मंगोलिया की संसद की ओर से और मंगोलिया के बौद्ध समुदाय की ओर से भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed