फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hollywood female singer Mary Millben sends video message to Joe Biden to help India

कोरोना महामारी : हॉलीवुड गायिका मेरी मिलबेन ने कहा, भारत की मदद करें राष्ट्रपति बाइडन

Tue, 27 Apr 2021 03:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 27 Apr 2021 03:12 AM IST
सार

  • कहा- मेरी आवाज भारत के लोगों और भारतवंशियों के लिए मायने रखती है

विज्ञापन
Hollywood female singer Mary Millben sends video message to Joe Biden to help India
हॉलीवुड गायिका मेरी मिलबेन - फोटो : twitter

विस्तार

जानी मानी हॉलीवुड गायिका मेरी मिलबेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को वीडियो संदेश भेजकर उनसे कोरोना वायरस की दूसरी लहर की गिरफ्त में चल रहे भारत की मदद की अपील की है। मिलबेन ने कहा, अमेरिका में हालात बेहतर हो रहे हैं लेकिन भारत में अभी बहुत खराब स्थिति है। बता दें कि मिलबेन भारतीय संस्कृति और भारतीयों की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।

विज्ञापन


मिलबेन ने अपने वीडियो संदेश में कहा, राष्ट्रपति महोदय अमेरिका भारत की मदद करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। कच्चे माल पर पाबंदी हटाने के लिए आपका शुक्रिया। पहला अच्छा कदम। लेकिन हमें और भी करने की जरूरत है। हम भारत को टीके की खुराक दे सकते हैं। सार्वजनिक-निजी भागीदारी की शुरुआत कर सकते हैं जैसा कि पिछले साल अमेरिकी नागरिकों के टीकाकरण के लिए ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ के तहत हुआ था। हिम्मत दिखाएं और आइए भारत की मदद करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मेरी आवाज भले ही आपके लिए मायने न रखे लेकिन भारत में 1.4 अरब लोगों और 40 लाख भारतीय-अमेरिकियों के लिए जरूर मायने रखती है। इसलिए उनकी ओर से मैं आपसे यह अपील करती हूं। उन्होंने कहा यह वक्त भारत की मदद करने का है। गायिका बनने से पूर्व मिलबेन पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के साथ व्हाइट हाउस में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed