फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindus protest against Khalistan supporters in Canada

कनाडा : खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ हिंदुओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Feb 2021 01:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ओटावा।
एजेंसी, ओटावा। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Hindus protest against Khalistan supporters in Canada
कनाडा में प्रदर्शन करते हिंदू.. - फोटो : ani

भारत में किसानों के विरोध के कारण कनाडा के हिंदू अल्पसंख्यकों पर खालिस्तान समर्थकों को हमले बढ़े हैं। इसे लेकर कनाडा के भारतीय मूल के लोगों ने खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ यहां प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


बर्नाबी के सांसद जगमीत सिंह के कार्यालय के बाहर एक प्रदर्शनकारी ने कहा, हम किसान विरोध के खिलाफ नहीं लेकिन यह आंदोलन अब अपना स्वरूप बदल रहा है जिसका खामियाजा हम भुगत रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कनाडा में पिछले कुछ दिनों में हिंदू अल्पसंख्यक हमलों का शिकार हो रहे हैं। इसके खिलाफ प्रदर्शनकारी बर्नाबी में एकत्रित हुए और उन्होंने कहा, हम अपने नेताओं से बिना किसी भेदभाव सभी की रक्षा का अनुरोध करते हैं। प्रदर्शनकारियों को हाथों में कनाडा के झंडे थे और वे हमलों के खिलाफ विरोध जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे भारतीय समुदाय के कुछ सदस्यों की धमकियों के बीच सड़क पर उतरे हैं। ये धमकियां कनाडा में कुछ असामाजिक तत्वों से मिली हैं।

उन्होंने कहा, हमने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव से भी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है। श्रीवास्तव ने उन्हें स्थानीय कनाडा पुलिस और ओटावा उच्चायोग में वाणिज्य दूतावासों से संपर्क के लिए कहा है।


कनाडाई सांसद के खिलाफ भी प्रदर्शन
भारतीय मूल के कनाडाई लोगों ने सांसद जगमीत सिंह के खिलाफ भी प्रदर्शन किए और उनसे मांग की कि वे राजनीतिक लाभ के लिए अलगाववादी बयानबाजी कर रहे हैं। इसके चलते कनाडा में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े हैं। उन्होंने शांति के मूल्य को याद दिलाने के लिए सांसद को फूल भी भेजे। प्रदर्शनकारियों ने कनाडाई सांसद से सिख-हिंदू समूहों के बीच मध्यस्थता का आग्रह भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed