{"_id":"5d50bf3f8ebc3e6cbc33adf8","slug":"hindi-will-be-taught-free-in-american-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी यूनिवर्सिटी में निशुल्क पढ़ाई जाएगी हिंदी, 28 अगस्त से शुरू होगा पाठ्यक्रम ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी यूनिवर्सिटी में निशुल्क पढ़ाई जाएगी हिंदी, 28 अगस्त से शुरू होगा पाठ्यक्रम
Mon, 12 Aug 2019 06:52 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 12 Aug 2019 06:52 AM IST
सार
- दूतावास में भारतीय संस्कृति विषय के शिक्षक डॉक्टर मोक्षराज छात्रों को पढ़ाएंगे
- बहुत कम समय में सात देशों के 87 छात्रों ने नामांकन कराया
- हिंदी भाषा पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राएं वर्तनी सहित भाषा के विभिन्न पहलुओं को जानेंगे
विज्ञापन
Hindi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में हिन्दी को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय दूतावास लोगों की मांग पर प्रतिष्ठित जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए निशुल्क हिंदी की कक्षाएं संचालित करेगा। छह सप्ताह का गैर क्रेडिट हिंदी भाषा का परिचयात्मक पाठ्यक्रम 28 अगस्त से शुरू होगा और दूतावास में भारतीय संस्कृति विषय के शिक्षक डॉक्टर मोक्षराज छात्रों को पढ़ाएंगे।
इस साल के शुरुआत में दूतावास ने अपने परिसर में एक घंटे की नि:शुल्क साप्ताहिक कक्षाएं संचालित की गई थी। इस पाठ्यक्रम को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और बहुत कम समय में सात देशों के 87 छात्रों ने नामांकन कराया।
विश्वविद्यालय स्थित सिगुर सेंटर फॉर एशियन स्टडीज के निदेशक बेंजामिन डी हॉपकिंस और एसोसिएट निदेशक दीपा एम ओल्लापल्ली ने हाल में अमेरिका स्थित भारतीय राजदूत को लिखे पत्र में कहा था, यह इस ओर इंगित करता है कि छात्रों में हिंदी भाषा पढ़ने में अधिक दिलचस्पी है। हिंदी भाषा पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राएं वर्तनी सहित भाषा के विभिन्न पहलुओं को जानेंगे। वे हिंदी भाषा बोलना भी सीखेंगे।