फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Himalayan Antarctic doomsday glacier may be melting faster than was thought, Flood Risk Nepal India

चेतावनी: ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी झीलों की संख्या, नदियों के किनारे बसे लोगों पर बाढ़ का खतरा

Mon, 03 May 2021 01:15 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 03 May 2021 01:15 PM IST
सार

हिमालय में तेजी से पिघलते ग्लेशियर की वजह से लगातार झीलों की संख्या और उनमें पानी का स्तर बढ़ रहा है। इतना ही नहीं ये झीलें अपना आकार भी बढ़ा रही हैं, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन
Himalayan Antarctic doomsday glacier may be melting faster than was thought, Flood Risk Nepal India
पिघलते ग्लेशियर

विस्तार

ग्लोबल वार्मिंग के चलते तेजी से ग्लेशियर पिछले रहे हैं। हिमालय में तेजी से पिघलते ग्लेशियर की वजह से लगातार झीलों की संख्या और उनमें पानी का स्तर बढ़ रहा है। इतना ही नहीं ये झीलें अपना आकार भी बढ़ा रही हैं, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सबसे ज्यादा खतरा उन इलाकों को है, जो नदियों के मुहानों पर बसे हुए हैं।

विज्ञापन


हाल ही में ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया और पेरू समेत दुनिया भर की विभिन्न यूनिवर्सिटीज के वैज्ञानिकों ने एक गहन अध्ययन के आधार पर यह चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों ने नेपाल, चीन और भारत में भी एक बड़ी आबादी को इन झीलों से पैदा होने वाली बाढ़ के खतरे से आगाह किया गया है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों के मुताबिक, 30 साल में दुनिया भर में ऐसी झीलों की संख्या 50 फीसदी तक बढ़ गई है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने रिमोट सेंसिंग और सैटेलाइट के जरिये तीन देशों - भारत, नेपाल और में ऐसी करीब 3,624 ग्लेशियल लेक्स यानी ग्लेशियर पिघलने से बनने वाली झीलों का पता लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीन देशों में सबसे अधिक झीलें
ग्लेशियर पिघलने बनी झीलों की सबसे अधिक संख्या नेपाल में 2,070 हैं, जो कोशी, गंडकी और कर्णाली नदी बेसिन के पास बसी आबादी के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर चीन में ऐसी 1,509 झीलें हैं। जबकि भारत में 45 झीलों का पता लगाया गया है। चीन और भारत में ये झीलें तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में बनी हुई हैं।


बेहद खतरनाक हैं झीलें, कभी भी मचा सकती हैं तबाही
ब्रिटेन स्थित एक्सटर यूनिवर्सिटी में क्लाइमेट चेंज के विशेषज्ञ प्रो. स्टीफन हैरिसन ने बताया कि कुछ झीलें बेहद खतरनाक स्तर पर हैं, जिनका अंदाजा लगाना कठिन है। ये कभी भी फूट सकती हैं और बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकती हैं। एडीज और हिमालय पर्वत श्रृंखला में इसका खतरा ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed