फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hezbollah's deputy leader Naim Kassem vows to fight on, says group prepared for long war

Hezbollah: नसरल्ला की मौत का बदला लेगा हिजबुल्ला, डिप्टी कमांडर बोला- लंबे युद्ध के लिए रहें तैयार

Mon, 30 Sep 2024 03:39 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 30 Sep 2024 03:39 PM IST
सार

Hezbollah:  पिछले 10 दिनों में इस्राइली सेना द्वारा किए गए हमलों में नसरल्ला और उसके छह शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। इस्राइली सेना का कहना है कि लेबनान के बड़े हिस्से में हजारों आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए गए हैं।

विज्ञापन
Hezbollah's deputy leader Naim Kassem vows to fight on, says group prepared for long war
इस्राइल-लेबनान - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

हिजबुल्ला के कमांडर नसरल्ला की मौत के बाद आतंकी संगठन की कमान डिप्टी कमांडर नईम कासिम ने संभाल ली है। नसरल्ला की मौत के बाद पहली बार नईम की ओर से बयान जारी किया गया है। हिजबुल्ला के डिप्टी कमांडर ने इजरायल के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की कसम खाई और अपने लोगों से कहा कि, वे एक लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन


हिजबुल्ला कमांडर नसरल्ला की हत्या के बाद अपने पहले भाषण में नईम कासिम ने सोमवार को कहा कि अगर इस्राइल जमीनी हमला करने का फैसला करता है, तो हिजबुल्ला के लड़ाके लड़ने और लेबनान की रक्षा के लिए तैयार रहें।  डिप्टी सेक्रेटरी जनरल नईम कासिम अब हिजबुल्ला के कार्यवाहक नेता है, जब तक कि नेतृत्व नसरल्ला की जगह पर किसी नए शख्स का चुनाव नहीं कर लेता है। 
विज्ञापन


10 दिनों में हिजब्बुला के 6 शीर्ष नेता मारे गए
पिछले 10 दिनों में इस्राइली सेना द्वारा किए गए हमलों में नसरल्ला और उसके छह शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। इस्राइली सेना का कहना है कि लेबनान के बड़े हिस्से में हजारों आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार लेबनान में 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें से लगभग एक चौथाई महिलाएं और बच्चे हैं। लेबनान सरकार का कहना है कि लड़ाई के कारण दस लाख लोग विस्थापित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल के हमलों के जवाब में हिजबुल्ला ने पिछले सप्ताह जमकर रॉकेट दागे हैं। हिजबुल्ला की ओर से हर दिन कई सौ मिसाइलों को दागा गया। जिन्हें इस्राइल की एयर डोम सिस्टम ने हवा में मार गिराया। कुछ रॉकेट जमीन पर लगने में सफल रहे। जिसमें कुछ इस्राइली नागरिकों को घायल होने की खबर है।   19 सितंबर को सीमा के पास दो इस्राइली सैनिकों की हत्या के बाद से कोई हताहत नहीं हुआ है।



 
आज लेबनान पर फिर बरसे इस्राइली रॉकेट
वहीं हिजबुल्ला के कार्यवाहक कमांडर कासिम ने कहा कि, पिछले महीनों में हिजबुल्ला के शीर्ष सैन्य कमांडरों की हत्या के बावजूद, हिजबुल्ला अब नए कमांडरों पर निर्भर है। इस्राइल हमारी सैन्य क्षमता को प्रभावित करने में असफल रहा है। इससे पहले सोमवार को कासिम के संबोधन से पहले इस्राइल में सुबह मध्य बेरूत में एक हवाई हमले में एक अपार्टमेंट की इमारत को ध्वस्त कर दिया गया। इस हमले में तीन आतंकवादियों की मौत हुई है। इस हमले के जरिए इस्राइल ने यह बताने की कोशिश की है, कि लेबनान का कोई हिस्सा उनकी जद से बाहर नहीं है। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed