फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Henley Passport Index Pakistans Passport Among Worlds Weakest japan on top

Passport Ranking: सबसे कमजोर पासपोर्ट में पाकिस्तान, म्यांमार-सोमालिया और यमन से भी पीछे; भारत इस नंबर पर

Wed, 11 Jan 2023 09:19 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 09:19 PM IST
सार

पड़ोसी पाकिस्तान का प्रदर्शन इस साल भी खराब रहा है। ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग में वह 106वें स्थान पर है। अन्य पड़ोसी देशों की बात करें तो नेपाल की स्थिति पाकिस्तान से बेहतर है।

विज्ञापन
Henley Passport Index Pakistans Passport Among Worlds Weakest japan on top
Henley Passport Index - फोटो : henleyglobal

विस्तार

दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की सूची में जापान फिर पहले नंबर पर है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 के मुताबिक, जापान लगातार पांचवें साल भी शीर्ष पर है, जो दुनिया के 193 गंतव्यों में वीजा-फ्री प्रवेश की अनुमति देता है। इसका मतलब यह नहीं है कि पासपोर्ट का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। 

विज्ञापन


रैंकिंग में सिंगापुर और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उसके बाद जर्मनी और स्पेन और फिर अन्य यूरोपीय देशों का स्थान रहा। 

वहीं भारत की बात करेंगे तो इसने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। पिछले साल के आंकड़ों से तुलना करें तो दो अंक सुधार हुआ है। भारत रैंकिंग में 85वें स्थान पर है। भारतीय पासपोर्ट धारक 59 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। हालांकि 2022 में ये संख्या 60 थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भारत के पड़ोसी पाकिस्तान का प्रदर्शन खराब रहा है। ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग में वह 106वें स्थान पर है। अन्य पड़ोसी देशों की बात करें तो नेपाल की स्थिति पाकिस्तान से बेहतर है, जो 103वें  स्थान पर है। रैंकिंग में यमन 105 और म्यामांर 96वें स्थान पर है। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका इस रैंकिंग में 22वें स्थान पर है। तालिबान शासित अफगानिस्तान अंतिम स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed