फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   heavy storm in north philippine many people dead

फिलीपींस में 64 लोगों की जान लेने के बाद चीन पहुंचा प्रचंड तूफान

Mon, 17 Sep 2018 06:23 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
heavy storm in north philippine many people dead
Philippines typhoon

प्रचंड तूफान मांगखुट’ उत्तरी फिलीपीन में तबाही मचाने के बाद अब रविवार को घनी आबादी वाले हांगकांग और दक्षिण चीन की ओर बढ़ गया। फिलीपींस में आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ आए तूफान के कारण भूस्खलन तथा मकान गिरने की घटनाओं में कम से कम 64 लोग मारे गए।

विज्ञापन


सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत में रविवार की शाम तक 24 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया और करीब 50 हजार मछली पकड़ने वाली नौकाओं को वापस तट पर बुलाया गया।
विज्ञापन


मकाऊ में पहली बार जुआ खेलने वाले इलाके को बंद कर दिया गया और हांगकांग ऑब्जर्वेटरी ने लोगों को चेतावनी दी कि विक्टोरिया हार्बर से दूर रहें। मांगखुट’ जब फिलीपींस पहुंचा तो पांचवीं श्रेणी के अटलांटिक तूफान के बराबर तेज हवाएं और आंधी चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांगकांग और दक्षिणी चीन ने तूफान की चेतावनियां जारी की है। हांगकांग आब्जर्वेटरी ने कहा कि हालांकि मांगखुट’ थोड़ा सा कमजोर पड़ा है लेकिन इसका प्रभाव अब भी प्रचंड है। यह अपने साथ तेज हवाएं और बारिश लेकर आ रहा है।

फिलीपींस की राष्ट्रीय पुलिस के मुताबिक तूफान जनित घटनाओं में कम से कम 64 लोगों की मौत हो गई। मुख्यत: भूस्खलन और घरों के ढहने के कारण ये मौतें हुईं। उत्तर पूर्वी कागायान प्रांत में तीन और लोगों की मौत की खबरें हैं। 


फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते के सलाहकार फ्रांसिस टोलेंतिनो ने बताया कि मृतकों में एक शिशु और दो साल का बच्चा भी शामिल हैं जो अपने माता-पिता के साथ मारे गए। इससे पहले चीन के राष्ट्रीय मौसमविज्ञान केंद्र ने एक अलर्ट जारी करते हुए बताया था कि मांगखुट’ गुआंगदोंग प्रांत के तट पर रविवार दोपहर या शाम को पहुंचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed