फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heavy snowfall in the desert of saudi arabia, Break 50 years record

सऊदी अरब के रेगिस्तान में भीषण बर्फबारी, ऊंटों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, टूटा 50 साल का रिकॉर्ड

Mon, 22 Feb 2021 08:59 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 22 Feb 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall in the desert of saudi arabia, Break 50 years record
सऊदी अरब में भीषण बर्फबारी - फोटो : Twitter@Rex chapman

सऊदी अरब से अगर भीषण बर्फबारी की खबर आती है तो हर कोई हैरान रह जाता है। लोग सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि आखिर रेगिस्तान और एक गर्म प्रदेश में यह कैसे संभव है। लेकिन अब हैरान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा हो रहे हैं जिसमें यह बताया जा रहा है कि सऊदी में बर्फबारी हो रही है।

विज्ञापन

सऊदी अरब में बर्फबारी से हर कोई आश्चर्यचकित
दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों से सऊदी अरब में बर्फबारी को देखकर हर कोई आश्चर्य में है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यहां बर्फबारी इतनी भीषण हुई है कि रेगिस्तान की रेत के साथ ही ऊंटों की पीठ पर बर्फ की सफेद चादर साफ देखी जा सकती है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


50 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड
बताया जा रहा है कि लगभग 50 साल के बाद यह नजारा फिर से देखने को मिला है। हालांकि इससे पहले भी बर्फबारी हुई है लेकिन इतने बड़े पैमाने पर नहीं हुई थी। सऊदी अरब में हुई बर्फबारी पूरे खाड़ी देशों के लिए दुर्लभ घटना बताई जा रही है। बता दें कि एक सप्ताह पहले ही यहां बर्फीली सर्दी ने दस्तक दी है। तापमान माइनस 2 डिग्री तक पहुंच गया है। आवासीय क्षेत्र में लोगों के साथ जानवर भी इस भीषण बर्फबारी से काफी परेशान है।


मौसम निभाग ने जारी की चेतावनी
इसी बीच मौसम विभाग ने बर्फबारी को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड कई गुना बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है। खासकर रात के समय लोगों को ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े पहनकर रहने को कहा गया है।

अल्जिरिया में भी भारी बर्फबारी
दुनियाभर में जनवरी के दौरान बर्फ पड़ने लगती है, लेकिन अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के रेगिस्तानों में अक्सर ऐसा नहीं होता, लेकिन इस बार सहारा रेगिस्तान स्थित अल्जीरिया में भी बर्फ की चादर बिछ गई है और सऊदी अरब में तापमान माइनस दो डिग्री पहुंच गया है। सहारा मरुस्थल में रेत पर बर्फ की चादर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लोग इसे मौसम का अजब मिजाज करार दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed