भीषण बर्फबारी ने तोड़ा 20 वर्ष का रिकॉर्ड, बलूचिस्तान में 14 की मौत, सड़क-हवाई संपर्क टूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में तेज बारिश और बर्फबारी के चलते महिलाओं और बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों घायल हो गए हैं। बिगड़े मौसम के चलते बलूचिस्तान का सड़क व हवाई संपर्क प्रभावित हुआ है। यहां बलूचिस्तान को जोड़ने वाले विभिन्न हाईवे बंद होने से सैकड़ों लोग फंस गए हैं। जबकि क्वेटा हवाईअड्डे का रनवे बर्फ से ढंक जाने के चलते बंद करना बड़ा है।
राजधानी क्वेटा में लगातार जारी बर्फबारी के चलते बड़े स्तर पर मिट्टी के बने घर ढह गए हैं जिससे पिशिन जिले के सीमावर्ती चमन, बरशोर और बोस्टन शहरों में कुछ जानें गई हैं। इसके अलावा झौब जिले के शाहबजई क्षेत्र में बर्फबारी के चलते एक घर की छत गिरने से तीन महिलाएं और बच्चों समेत छह लोग मारे गए। चमन में पाक-अफगानिस्तान सीमा स्थित किली लुकमान क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।
मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। किली चुकल क्षेत्र में एक कमरे की छत के गिरने से दो बच्चे उसी वक्त मर गए जबकि ऐसी ही एक अन्य घटना में महिला की मौत हो गई। क्वेटा के सिविल अस्पताल में दर्जनों घायलों को लाया गया है। यहां भीषण बर्फबारी ने पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जबकि विकट हालातों के चलते यहां आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है।
सैकड़ों लोग बीच रास्तों में फंसे
बर्फबारी और बारिश के चलते पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर दोनों तरफ ट्रंप और मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। हालात इतने विकट हैं कि कई लोग सड़क पर ही राहत का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि ये ऐसे इलाके हैं जहां बिना हेलीकॉप्टर की मदद के उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सकता है। जबकि खराब हालातों में यहां राहत कार्य भी बाधित है।