फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heavy snow and rain in Pakistan, affecting road traffic and communication services

पाकिस्तान में भारी हिमपात और बारिश से 35 लोगों की मौत, सड़क यातायात और संचार सेवाएं प्रभावित

Tue, 14 Jan 2020 03:07 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 14 Jan 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Heavy snow and rain in Pakistan, affecting road traffic and communication services
पाकिस्तान में भारी बर्फबारी - फोटो : Twitter

पाकिस्तान में भारी हिमपात और मूसलाधार बारिश के कारण हुए हिमस्खलनों तथा भूस्खलनों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। मंगलवार को खबरों में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


खराब मौसम ने देश भर में लोगों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। सड़क यातायात और संचार सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं।

डॉन अखबार के मुताबिक, हिमस्खलनों, भूस्खलनों और बारिश से संबंधित अन्य घटनाओं में सोमवार को कम से कम 21 लोगों की जान चली गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। अखबार ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 11 लोगों, पंजाब में सात और बलूचिस्तान में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। बारिश से संबंधित घटनाओं मुख्यत: मकान ढहने और खराब दृश्यता के बीच सड़क हादसों में कई अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सोमवार को मीडिया में आई खबरों में बताया गया था कि पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत बलूचिस्तान के कई हिस्सों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत, आपदा और सिविल रक्षा मंत्री सैयद शाहिद मोहिद्दीन कादरी ने बताया कि ऊंचे इलाकों में भारी हिमपात और बारिश से कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं। खबर में बताया गया है कि मूसलाधार बारिश से सियालकोट, गुजरात और सबसे बड़े प्रांत पंजाब के कुछ अन्य शहरों के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed