फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heavy rains, thunderstorms affect Pakistan, man kills 3-year-old nephew pakistan news update

Pakistan: इस्लामाबाद-रावलपिंडी में आफत की बारिश, लोग परेशान; हफीजाबाद में शख्स ने भतीजे को नहर में फेंका

Tue, 27 Jun 2023 02:10 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 27 Jun 2023 02:10 PM IST
सार

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी में 58 मिमी बारिश होगी। तेज बारिश के चलते शहरों में पानी जमा हो गया है, जिससे सीवर लाइनें अवरुद्ध हो गई हैं। 
 

विज्ञापन
Heavy rains, thunderstorms affect Pakistan, man kills 3-year-old nephew pakistan news update
पाकिस्तान में हालात खराब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के दो शहरों में तेज बारिश और तूफान की वजह से आफत आ गई है। इस्लामाबाद और रावलपिंडी में बारिश का पानी भरने से सीवरेज सिस्टम में समस्याएं आ गई हैं। वहीं, दूसरी ओर पारिवारिक झगड़े से गुस्साए एक शख्स ने अपने तीन साल के भतीजे को नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी में 58 मिमी बारिश होगी। तेज बारिश के चलते शहरों में पानी जमा हो गया है, जिससे सीवर लाइनें अवरुद्ध हो गई हैं। वहीं, सिर्फ रावलपिंडी की बात करें तो यहां की सड़के, खासकर बोहर बाजार, मोती बाजार, जामिया मस्जिद रोड और सादिकाबाद में पानी भर गया है। 

विज्ञापन

सीवर लाइनों के अवरुद्ध होने से लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर रहा है। जल एवं स्वच्छता एजेंसी (WASA) के प्रबंध निदेशक मुहम्मद तनवीर ने बताया कि टीम निचले इलाकों में जल निकासी के लिए मशीनरी के साथ जमीन पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, कटारियां और गवालमंडी में नाला लाई में पानी का बहाव क्रमश: नौ और आठ फीट है। नाले के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

भाई से लड़ाई, भतीजे को चोट

पाकिस्तान के हफीजाबाद से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां के गढ़ी गौस इलाके में तीन दिन पहले एक शख्स ने भाई से लड़ाई के चलते अपने भतीजे को मार डाला।  

पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक शख्स की अपने भाई से लड़ाई हुई थी। इसी के चलते वह गुस्से में था। उसने आव देखा न ताव तीन साल के मासूम भतीजे को नहर में धक्का दे दिया। बच्चे का शव करीब तीन दिन बाद बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद किया गया है। 

पाकिस्तान के पंजाब में मौसम की मार, 20 मरे

पिछले 24 घंटों में पंजाब भर में बारिश से संबंधित दुर्घटनाओं में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 112 लोगों को बचाया गया है। प्रांतीय आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता फारूक अहमद ने मौतों के लिए बिजली, डूबने और आकाशीय बिजली को जिम्मेदार ठहराया। 

अहमद ने बताया कि बिजली गिरने से नारोवाल में पांच और शेखूपुरा में दो लोगों की मौत हो गई। इस बीच, सात लोग डूब गए और छह की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं, लाहौर में दीवार और छत गिरने की घटनाओं में दस लोग घायल हो गए, जबकि चिनियट में तीन और शेखुपुरा में एक व्यक्ति घायल हो गया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अलग-अलग सात लोग घायल हो गए।



पीसीबी अध्यक्ष चुनाव पर रोक 

बलूचिस्तान उच्च न्यायालय ने 17 जुलाई तक नए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष के चुनाव पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

कोर्ट एक मामले की सुनवाई कर रहा था, जिसमें दावा किया गया था कि पीसीबी के गवर्निंग बोर्ड का गठन 2014 के संविधान का उल्लंघन करके किया गया था। कोर्ट ने पीसीबी की दलीलें नहीं सुनीं और सभी हितधारकों को अगले सत्र में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया। 

चुनाव से 24 घंटे पहले सोमवार सुबह पाकिस्तानी अदालतों में कई रिट आवेदन दायर किए गए, जिसके परिणामस्वरूप पीसीबी अध्यक्ष की पूरी प्रक्रिया को निलंबित कर दिया गया। लाहौर उच्च न्यायालय ने कम से कम तीन याचिकाएं स्वीकार कर ली हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed