फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heavy rains cause floods and landslides on Japan's Kyushu island, many people missing, rescue operations begin

Japan: जापान के क्यूशू द्वीप पर भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन, कई लोग लापता, बचाव कार्य शुरू

Mon, 11 Aug 2025 11:45 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: बशु जैन Updated Mon, 11 Aug 2025 11:45 AM IST
सार

जापान में पिछले सप्ताह के अंत में शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण दक्षिणी कागोशिमा प्रांत में एक व्यक्ति लापता हो गया और चार अन्य घायल हो गए। इसके बाद क्यूशू के उत्तरी हिस्सों में और ज्यादा बारिश होने लगी।

विज्ञापन
Heavy rains cause floods and landslides on Japan's Kyushu island, many people missing, rescue operations begin
जापान के कागोशिमा प्रांत बारिश के बाद तबाही का मंजर। - फोटो : PTI

विस्तार

जापान के दक्षिणी क्षेत्र स्थित क्यूशू द्वीप पर भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन ने बड़ी तबाही मचाई है। आपदा के कारण कई लोग घायल हो गए। जबकि द्वीप पर छुट्टी मनाने पहुंचे कई लोग लापता हो गए। क्षेत्र में बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


जापान में पिछले सप्ताह के अंत में शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण दक्षिणी कागोशिमा प्रांत में एक व्यक्ति लापता हो गया और चार अन्य घायल हो गए। इसके बाद क्यूशू के उत्तरी हिस्सों में और ज्यादा बारिश होने लगी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सोमवार तड़के कुमामोटो में चेतावनी जारी की। अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कुमामोटो और क्षेत्र के छह अन्य प्रांतों में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह जारी की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया भी फलस्तीन को मान्यता देगा, प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज का बयान; इस्राइल को बड़ा झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमामोटो में बचाव कर्मी तीन लोगों की तलाश कर रहे थे। तीन लोगों का एक परिवार एक निकासी केंद्र की ओर जाते समय भूस्खलन की चपेट में आ गया था। दो लोगों को जिंदा निकाल लिया गया, लेकिन तीसरा व्यक्ति अभी भी लापता है। दो अन्य लोग भी लापता हैं। 


उफनती नदी में गिरे कई लोग
कुमामोटो और निकटवर्ती फुकुओका में उफनती नदियों में गिरने से कई अन्य लोग भी लापता बताए गए हैं। एक वीडियो में दिखाया गया कि कीचड़युक्त पानी बह रहा है, टूटे हुए पेड़ और शाखाएं बह रही हैं और लोग घुटनों तक भरे बाढ़ के पानी से गुजर रहे हैं। भारी बारिश ने जापान के अवकाश सप्ताह के दौरान यात्रा करने वाले लोगों को भी प्रभावित किया।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत की लताड़ के बाद भी नहीं आ रहे बाज

बुलेट ट्रेन और अन्य सेवाएं प्रभावित 
उत्तरी क्यूशू में कागोशिमा और हाकाटा को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेनों के साथ-साथ स्थानीय ट्रेन सेवाएं भी सोमवार सुबह स्थगित कर दी गईं। क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के अनुसार, कुमामोटो में लगभग 6,000 घरों में बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed