फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   heavy rains and floods alert in Kenya 38 died Asia Europe America World Updates in hindi

World Updates: केन्या में भारी बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात; इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बने प्रबोवो सुबियांतो

Thu, 25 Apr 2024 07:05 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 25 Apr 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
heavy rains and floods alert in Kenya 38 died Asia Europe America World Updates in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

केन्या में भारी बारिश और बाढ़ की आशंका है। केन्या सरकार ने इसकी चेतावनी जारी कर दी है।  केन्या रेड क्रॉस सोसाइटी ने बताया कि केन्या में बाढ़ के कारण अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 11 हजार से अधिक लोगों को विस्थापित किया गया है। एजेंसी ने बताया कि उन्होंने देशभर में 180 लोगों को सुरक्षित बचाया है। सोसाइटी प्रमुख वेनेंट एनडिगिला ने कहा कि बारिश ने केन्याई लोगों के लिए आपदाएं पैदा कर दी हैं। गौरतलब है कि मार्च में बारिश शुरू हुई थी लेकिन पिछले कुछ दिनों में बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। पिछले सप्ताह देश के कई हिस्सों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बने सुबियांतो, चुनाव आयोग ने की घोषणा
इंडोनेशिया के चुनाव आयोग ने बुधवार को औपचारिक रूप से प्रबोवो सुबियांतो को निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित कर दिया। इससे पहले, चुनावों में सुबियांतो की शानदार जीत को चुनौती देते हुए हारे हुए प्रत्याशियों ने देश के उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। इंडोनेशिया के मौजूदा रक्षा मंत्री सुबियांतो ने 58.6 प्रतिशत मत या 9.6 करोड़ से अधिक मतपत्रों के साथ चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी, जो अन्य दोनों उम्मीदवारों में से किसी एक को प्राप्त मत की तुलना में दोगुने से भी अधिक हैं। लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वियों का आरोप है कि यह बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और सरकार के हस्तक्षेप के कारण संभव हुआ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

यमन : एक व्यापारिक जहाज के पास विस्फोट
बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास एक व्यापारिक जहाज के पास बुधवार को विस्फोट होने की खबर है। ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) सेंटर जाने अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए महत्वपूर्ण इस जलमार्ग पर हूती विद्रोहियों के नए हमले की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी हूती विद्रोहियों ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह विस्फोट अदन की खाड़ी में जिबूती से लगभग 130 किमी (80 मील) दक्षिण पूर्व में हुआ है। यूकेएमटीओ ने कहा, एक व्यापारिक जहाज के मालिक ने जहाज से कुछ दूरी पर पानी में विस्फोट की सूचना दी है। चालक दल के सुरक्षित होने की सूचना है। निजी समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे ने भी हमले की जानकारी दी है। अमेरिकी समुद्री प्रशासन के अनुसार, नवंबर 2023 से लेकर अब तक हूतियों की ओर से 50 से अधिक हमले किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वीडन में नकाबपोशों ने किया हमला
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक हमला हो गया। नकाबपोश हमलावरों ने तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया है। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, स्वीडन में बढ़ते फासीवाद को लेकर वामपंथी दलों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम शुरू ही होने वाला था कि तभी नकाबपोश लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। यहां उन्होंने लोगों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने आत्मरक्षा स्प्रे का इस्तेमाल किया और धुएं वाले हथगोले फेंके। हमले पर प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने कहा कि स्वीडन में ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। लोकतांत्रिक बैठक पर हमला करना हमारे पूरे लोकतंत्र पर हमला है। 

रावी नदी पर भारत के विरुद्ध आईसीजे नहीं जा सकता पाक
रावी नदी के मुद्दे पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) नहीं जा सकता। यह बात पाकिस्तान के कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने मंगलवार को पाकिस्तानी संसद में भारत के कार्यों पर चर्चा के लिए पेश एक नोटिस की कार्यवाही पर कही।

तरार ने कहा, इस मुद्दे पर भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का सहारा नहीं लिया जा सकता। संसद के निचले सदन में नोटिस पेश करने वाले पीटीआई एमएनए जरताज गुल ने तरार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कानून मंत्री ने रावी नदी पर भारत के अधिकार को स्वीकार कर लिया है। हालांकि उन्होंने इसे बेहद अफसोसजनक भी बताया।  

भारत-जापान में निर्यात नियंत्रण जरूरी : एमईए
विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुताबिक निरस्त्रीकरण, अप्रसार और निर्यात नियंत्रण पर भारत-जापान परामर्श का 10वां दौर बुधवार को टोक्यो में आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों देशों के बीच आगे बढ़ने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। वार्ता में परमाणु अप्रसार के मुद्दे पर स्पष्टता रही कि दुनिया में शांति-स्थिरता प्राथमिक है। विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत और जापान ने परमाणु, रासायनिक और जैविक डोमेन आदि मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। साथ ही अंतरिक्ष सुरक्षा, अप्रसार मुद्दों, पारंपरिक हथियारों और निर्यात नियंत्रण से संबंधित निरस्त्रीकरण पर भी दृष्टिकोण पेश किया गया।  

रिश्वतखोरी के आरोप में रूस के उप-रक्षा मंत्री इवानोव गिरफ्तार

रूस की एक अदालत ने बुधवार को औपचारिक रूप से उप-रक्षा मंत्री तिमुर इवानोव को गिरफ्तार कर लिया और उन पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया। अदालत ने कहा, आरोपों के अनुसार इवानोव ने खुद को मंत्रालय के लिए ठेकेदारों को काम पर रखने से लाभ उठाने की स्थिति में रखा। आरोपों की गंभीर बताया।  

पेनसिल्वेनिया की प्राइमरी दौड़ से बाहर हुईं भाविनी पटेल
भारतीय अमेरिकी भाविनी पटेल पेनसिल्वेनिया से डेमोक्रेटिक पार्टी की ‘प्राइमरी’ में हार गई हैं। मौजूदा सांसद समर ली को 12वें ‘कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट’ पेनसिल्वेनिया की प्राइमरी में विजेता घोषित किया गया। ली को 59% वोट मिले, वहीं पटेल को 41% वोट ही मिले। उनका ताल्लुक गुजरात से है।

हिजबुल्ला ने इस्राइल पर एक साथ दागे 40 रॉकेट
ईरान समर्थित लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्ला ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए उत्तरी इस्राइल में 35 राकेट दागे हैं। इस्राइली सेना ने कहा, हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। इसके जवाब में इस्राइल ने भी दक्षिण लेबनान में हिजबुल्ला के बुनियादी ढांचे पर हवाई हमले किए। 

जैन मंदिर पहुंचे अमेरिकी विदेश विभाग के सहायक सचिव 
अमेरिकी विदेश विभाग के सहायक सचिव डोनाल्ड लू ने बुधवार को कैलिफोर्निया में जैन मंदिर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि  भारतीय-अमेरिकी दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की रीढ़ हैं। समुदाय के नेता अजय भुटोरिया ने विदेश विभाग के सहायक सचिव डोनाल्ड लू का स्वागत किया। सभा का उद्देश्य अमेरिकी विदेश विभाग और अमेरिका में जैन समुदाय के बीच संवाद और मजबूत समझ को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed