{"_id":"62c346764c148e76544c3403","slug":"heavy-rain-in-australia-and-32000-people-in-sydney-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia Heavy Rain: ऑस्ट्रेलिया में तेज बारिश के चलते सिडनी के 32000 लोग संकट में, घर छोड़ने को कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Australia Heavy Rain: ऑस्ट्रेलिया में तेज बारिश के चलते सिडनी के 32000 लोग संकट में, घर छोड़ने को कहा
Tue, 05 Jul 2022 01:28 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, सिडनी।
एजेंसी, सिडनी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:28 AM IST
सार
न्यू साउथ वेल्स राज्य के प्रधानमंत्री डोमिनिक पेरोटेट ने कहा कि निकासी के आदेश से 32,000 लोग प्रभावित हुए हैं। सिडनी के दक्षिण में वोलोंगोंग के बीच के कुछ क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में एक मीटर (39 इंच) से अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन
Heavy Rain in Australia
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में सिडनी और उसके आसपास रहने वाले 32,000 से अधिक लोगों पर घर छोड़ने का संकट है। उन्हें मूसलाधार बारिश के चलते भीषण बाढ़ के डर से घर छोड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। यहां गत शुक्रवार से जारी मूसलाधार बारिश के कारण बांध भर चुके हैं और नदियों के तटबंध टूट जाने के कारण शहर के 50 लाख लोगों को डेढ़ साल में चौथी बार बाढ़ की आपात स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आपातकालीन प्रबंधन मंत्री मुरे वॉट ने कहा, हमारे पास नई जानकारी यह है कि इस बार बाढ़ की विभीषिका इन क्षेत्रों में 18 महीने पहले आई बाढ़ की तुलना में भयंकर होने की आशंका है। न्यू साउथ वेल्स राज्य के प्रधानमंत्री डोमिनिक पेरोटेट ने कहा कि निकासी के आदेश से 32,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
24 घंटों में एक मीटर से ज्यादा बारिश
ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो के प्रबंधक जेन गोल्डिंग ने बताया कि सिडनी के उत्तर में न्यूकैसल और सिडनी के दक्षिण में वोलोंगोंग के बीच के कुछ क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में एक मीटर (39 इंच) से अधिक बारिश हुई है। कुछ इलाकों में 1.5 मीटर (59 इंच) से अधिक वर्षा हुई है।
विज्ञापन
दक्षिणी हांगकांग में जहाज डूबने के बाद चालक दल के चौथे सदस्य को बचाया
दक्षिणी हांगकांग में इस सप्ताह की शुरुआत में आए तूफान के कारण एक इंजीनियरिंग जहाज के डूब जाने के बाद चालक दल का चौथा सदस्य सोमवार को समुद्र से सुरक्षित निकाल लिया गया। गुआंगदोंग समुद्री अफसरों के अनुसार, चालक दल के सदस्य की हालत स्थिर है। शनिवार को ऊष्णकटिबंधीय तूफान ‘चाबा’ के दौरान जहाज दो हिस्सों में टूटकर डूब गया था। चालक दल के अन्य सदस्यों के बचने की संभावना कम है।