{"_id":"5d53ee958ebc3e6cc17cc1d6","slug":"heavy-monsoon-rains-spread-havoc-in-karachi-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के कराची में मानसून का कहर, भारी बारिश के चलते 42 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के कराची में मानसून का कहर, भारी बारिश के चलते 42 लोगों की मौत
Wed, 14 Aug 2019 05:17 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 14 Aug 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
कराची में बारिश की वजह से हालात
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सबसे बड़े महानगर कराची में इस समय मानसून कहर बरपा रहा है। जानकारी के मुताबिक शहर में भारी बारिश की वजह से कम से कम 42 लोगों की मौत हो चुकी है और शहर के कई हिस्सों में बारिश का पानी भर गया है, जिससे शहर की व्यवस्था पटरी से उतर गई है।
विज्ञापन
शनिवार से ही कराची के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। पाकिस्तान सरकार के अधियारियों के अनुसार दक्षिणी सिंध राज्य में शनिवार से अबतक कुल 28 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जुलाई के आखिरी सप्ताह से शुरू हुई बारिश में अब तक करीब 42 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
कराची के मेयर वसीम अख्तर ने मंगलवार को कहा कि बारिश ने शहर में तबाही मचा दी है। उन्होंने कहा, 'शहर में विद्युतीकरण की घटनाओं से मरने वालों के हवाले से एफआईआर दर्ज करवाने जा रहे हैं।' मेयर ने इसके लिए शहर में बिजली आपूर्ति करने वाली कराची इलेक्ट्रिक (केई) को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पहले ही कराची डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी में बिजली का खंभा छूने की वजह से तीन दोस्तों की मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि एक जेनरेटर से उठने वाले डीजल के धुंए को सांस के साथ लेने की वजह से चार भाईयों की मौत हो गई थी।