फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heat wave in Mexico leaves at least 100 dead, authorities say

Heat wave in Mexico: मेक्सिको में गर्मी का कहर, कई जगहों पर 50° सेल्सियस पहुंचा तापमान; 14 दिन में 100 की मौत

Fri, 30 Jun 2023 09:40 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 30 Jun 2023 09:40 AM IST
सार

मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, दो-तिहाई से अधिक मौतें 18-24 जून के बीच में हुईं, जबकि शेष पिछले सप्ताह हुईं। वहीं, अगर पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान गर्मी से हुई मौत की बात करें तो एक व्यक्ति की जान गई थी।

विज्ञापन
Heat wave in Mexico leaves at least 100 dead, authorities say
मेक्सिको में गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते तापमान का सामना कर रही है। गर्मी का कहर इस समय सबसे ज्यादा मेक्सिको में देखा जा सकता है। यहां के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले दो हफ्तों में कम से कम 100 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन

मेक्सिको में भयंकर गर्मी के कारण बिजली की भी रिकॉर्ड मांग बढ़ गई। इसकी वजह से अधिकारियों को कई जगहों से बिजली काटनी पड़ी, जिससे लोगों की और परेशानी बढ़ गई। तपती गर्मी से लोग बेहाल दिखे।

विज्ञापन

मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, दो-तिहाई से अधिक मौतें 18-24 जून के बीच में हुईं, जबकि शेष पिछले सप्ताह हुईं। वहीं, अगर पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान गर्मी से हुई मौत की बात करें तो एक व्यक्ति की जान गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेक्सिको में अधिकतर मौतें लू की वजह से हुईं। वहीं, इनमें से कुछ की मौत का कारण डिहाइड्रेशन भी रहा। बता दें, 64 फीसदी मौतें टेक्सास की सीमा से लगे उत्तरी राज्य नुएवो लियोन में हुई हैं। शेष बचे लोग खाड़ी तट पर पड़ोसी तमाउलिपास और वेराक्रूज के रहने वाले थे।

खैर, इस बीच खबर आई है कि यहां के तापमान में हाल के दिनों में कमी आई है। दरअसल, भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश के होने से राहत मिली है। हालांकि, कुछ उत्तरी शहरों में अभी भी उच्च तापमान दर्ज किया गया है। सोनोरा राज्य के अकोन्ची शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed