फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heat-stricken China making artificial rain a part of Yangtze river dry

China heatwave: गर्मी से त्रस्त चीन करा रहा कृत्रिम बारिश, यांगत्जी नदी का एक हिस्सा सूखा

Thu, 18 Aug 2022 01:39 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, शंघाई।
एजेंसी, शंघाई। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Aug 2022 01:39 AM IST
सार

चीन में गर्मी का सबसे ज्यादा असर उद्योगों पर पड़ा है। चीन के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में सूखे की स्थिति की वजह से जलाशयों में पानी की कमी हो गई है जिससे पनबिजली का उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसके बाद बिजली की कटौती की जा रही है।

विज्ञापन
Heat-stricken China making artificial rain a part of Yangtze river dry
भीषण गर्मी से चीन के लोग त्रस्त। - फोटो : iStock

विस्तार

भीषण गर्मी से त्रस्त चीन में लोग बेहाल हैं। चीन की यांग्त्जी नदी का एक हिस्सा पूरी तरह सूख गया है। रिकार्ड तोड़ गर्मी के चलते फसलों और पशुओं को भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे में प्रशासन ने कृत्रिम बारिश की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

मध्य चीन के हुबेई प्रांत में एक व्यापक मौसम संशोधन कार्यक्रम की घोषणा की गई है। यहां बारिश को प्रेरित करने के लिए बादलों में सिल्वर आयोडाइड की छड़ें चलाने के लिए विमानों को तैनात किया गया है। यांग्त्जी के अन्य क्षेत्रों में भी कृत्रिम बारिश की तैयारी है, लेकिन बादलों के पतले होने के कारण कुछ सूखा प्रभावित हिस्सों में कार्यक्रम को रोक दिया गया है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को राष्ट्रीय जलवायु केंद्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, चीन में गर्मी का कहर 64 दिनों तक चला है। 1961 के बाद से यह सबसे लंबी हीटवेव है। 1,680 मौसम स्टेशनों का डाटा एकत्र किया है, जिन्होंने 35 डिग्री सेल्सियस (95 डिग्री फ़ारेनहाइट) से ऊपर तापमान दर्ज किया और 1,426 स्टेशनों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया। कुल 262 स्टेशनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया जो कि एक रिकॉर्ड भी है। चीन के उत्तर-पश्चिमी हुबेई प्रांत के झुशान काउंटी के एक मौसम केंद्र में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। चोंगकिंग की दक्षिण-पूर्वी नगर पालिका ने 44.5 डिग्री सेल्सियस, उत्तरी हेबेई प्रांत के लिंगशॉ काउंटी में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के चलते चीन में कई उद्योग बंद
चीन में गर्मी का सबसे ज्यादा असर उद्योगों पर पड़ा है। चीन के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में सूखे की स्थिति की वजह से जलाशयों में पानी की कमी हो गई है जिससे पनबिजली का उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसके बाद बिजली की कटौती की जा रही है। सिचुआन प्रांत में सौर पैनल निर्माताओं के साथ ही सीमेंट और यूरिया उत्पादन करने वाली कंपनियों को बंद कर दिया गया है। उन्हें पांच दिन तक बिजली की बचत करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed