{"_id":"67b58df402974488fc00ba7b","slug":"he-s-a-leader-he-gets-it-done-donald-trump-praises-elon-musk-hails-his-tech-foresight-news-in-hindi-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump Praises Musk: 'वे एक शानदार लीडर, काम करके दिखाते हैं', ट्रंप ने बांधे एलन मस्क की तारीफों के पुल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump Praises Musk: 'वे एक शानदार लीडर, काम करके दिखाते हैं', ट्रंप ने बांधे एलन मस्क की तारीफों के पुल
Wed, 19 Feb 2025 01:23 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:23 PM IST
सार
Trump Praise Musk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला के सीईओ की तारीफ की है। इस दौरान एलन मस्क के साथ अपने संबंधों के बारे में बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं उनका सम्मान करता हूं। मैं चाहता था कि देश के मामले में मेरे साथ काम करने के लिए कोई बहुत ही होशियार व्यक्ति हो... वह एक शानदार लीडर है और वह काम करके दिखाते हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की प्रशंसा करते हुए उन्हें अमेरिका के लिए काम करने वाला सबसे बुद्धिमान व्यक्ति बताया और उनकी तकनीकी कुशलता की प्रशंसा की, स्टारलिंक की ओर विशेष ध्यान आकर्षित किया और मस्क को दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए हरी झंडी दी, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में थे।
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में बोले ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए एक विशेष साक्षात्कार के दौरान यह टिप्पणी की, जहां ट्रंप और एलन मस्क दोनों ने कुछ सबसे महत्वपूर्ण चिंताओं का जवाब दिया। वहीं मीडिया की तरफ से बार-बार इस जोड़ी पर हमला करने के बारे में बात करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'उन्होंने ऐसा करने की कोशिश की। फिर उन्होंने इसे बंद कर दिया। दरअसल, एलन ने मुझे फोन किया। उन्होंने कहा, आप जानते हैं, वे हमें अलग करने की कोशिश कर रहे हैं... उन्होंने कहा, 'हमारे पास ब्रेकिंग न्यूज है। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद का नियंत्रण एलन मस्क को सौंप दिया और राष्ट्रपति मस्क आज रात कैबिनेट मीटिंग में शामिल होंगे। लेकिन लोग समझदार हैं, वे सच्चाई जानते हैं।
स्टारलिंक से कई लोगों की जान बची
डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने एलन मस्क से स्टारलिंक टेक्नोलॉजी के बारे में तब जाना जब उत्तरी कैरोलिना में एक आपदा आई थी। वहां के लोगों ने स्टारलिंक की मांग की, जिसके बारे में ट्रंप को पहले जानकारी नहीं थी। उन्होंने एलन मस्क को फोन किया और बताया कि वहां के लोगों को इसकी जरूरत है। मस्क ने तुरंत हजारों यूनिट भेजे, जिससे कई लोगों की जान बच गई। ट्रंप ने इसे अद्भुत काम बताया।
विज्ञापन
स्पेस में आठ दिन के लिए गए थे, अब 300 दिन हो गए
इस इंटरव्यू के दौरान अंतरिक्ष में फंसे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री - सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर का मुद्दा भी उठा। जिस पर एलन मस्क ने बताया कि ये दोनों सिर्फ आठ दिन के लिए गए थे, लेकिन अब लगभग 300 दिन हो चुके हैं। उनके लौटने में लगातार देरी हो रही थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने तुरंत एलन मस्क को आदेश दिया कि वे जल्द से जल्द अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाएं। इस पर एलनमस्क ने कहा, 'हम राष्ट्रपति के निर्देश पर उनकी वापसी की प्रक्रिया तेज कर रहे हैं। चार हफ्तों में वे वापस आ जाएंगे।' इस पर ट्रंप ने कहा, 'अब तुम्हें हरी झंडी मिल गई है। हम उन्हें वापस ला रहे हैं।' इस इंटरव्यू में ट्रंप ने यह भी कहा कि वे देश के लिए सबसे बुद्धिमान व्यक्ति की तलाश कर रहे थे, और उन्हें एलन मस्क से बेहतर कोई नहीं मिला। उन्होंने मस्क को 'लीडर' बताते हुए कहा कि वे जो भी काम हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन