फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hasina promised PM Modi, land of Bangladesh will not be used for terrorism

आतंकवादियों को नहीं करने देंगे बांग्लादेश का इस्तेमाल: हसीना

Tue, 12 Mar 2019 04:28 AM IST
गौरव द्विवेदी भाषा, ढाका
भाषा, ढाका Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 12 Mar 2019 04:28 AM IST
विज्ञापन
Hasina promised PM Modi, land of Bangladesh will not be used for terrorism
शेख हसीना और नरेंद्र मोदी

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार अपनी कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत किसी भी आतंकवादी संगठन को अपने देश की भूमि का इस्तेमाल नहीं करने देगी। 

विज्ञापन


हसीना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री मोदी के साथ बांग्लादेश में चार परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन करने के बाद कहा कि बांग्लादेश द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग के जरिये दक्षिण एशियाई क्षेत्र से आतंकवाद का नामोनिशान मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कट्टरपंथ का प्रसार न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक गंभीर खतरा है और भारत तथा बांग्लादेश ने पिछले साल आतंकवाद विरोधी सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया था। हसीना ने कहा कि हम द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग के जरिये हमारे क्षेत्र से आतंकवाद की समस्या को जड़ से खत्म करने के अपने संकल्प पर कायम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेशी प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कतई नहीं बर्दाश्त करने वाली अपनी नीति के तहत किसी भी आतंकवादी संगठन को बांग्लादेश की धरती का इस्तेमाल नहीं करने देगी। उन्होंने कश्मीर के पुलवामा में पिछले महीने आतंकवादी हमले में शहीद हुए भारतीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों के परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति भी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि हम इस नृशंस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। गौरतलब है कि गत 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा जिले में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर के हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। इस घटना से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था।


 

बांग्लादेश और भारत एक अच्छे पड़ोसी होने का रोल मॉडल है

हसीना ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के बीच संबंध दुनिया के लिए अच्छे पड़ोसी होने का एक रोल मॉडल है और इसी कारण दोनों देशों के बीच बहुआयामी सहयोग है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि यह सहयोग जारी रहेगा। 

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दशक में, दोनों देशों ने विभिन्न पारंपरिक और अपरंपरागत क्षेत्रों जैसे सुरक्षा, बिजली, व्यापार और वाणिज्य, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे के विकास, पर्यावरण, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, संस्कृति और स्वास्थ्य में सहयोग पर उल्लेखनीय प्रगति देखी है। 

दोनों प्रधानमंत्री ढाका और नई दिल्ली में अपने कार्यालयों से वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए और ई-पट्टिकाओं का अनावरण कर चार परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

सोमवार को शुरू की गई चार परियोजनाओं में बांग्लादेश सड़क परिवहन निगम (क्रेडिट की दूसरी लाइन के तहत) को डबल डेकर और सिंगल डेकर एसी और नॉन-एसी बसों और ट्रकों की आपूर्ति, भारत सरकार की सहायता से भारत की सीमा से लगे पांच उत्तर और उत्तरपूर्वी बांग्लादेश के जिलों में 36 सामुदायिक क्लीनिकों, दो दक्षिण-पश्चिमी शहरों में 11 जल शोधन संयंत्रों की स्थापना और बांग्लादेश के लिए भारत के राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क (एनकेएन) का विस्तार शामिल है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमिन और भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed