फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Harsh Vardhan Shringla to be captain for Indo-US relations as Foreign Secretary says US official

विदेश सचिव के रूप में श्रृंगला भारत-अमेरिका संबंध के लिए कप्तान होंगे : अमेरिकी अधिकारी

Sun, 12 Jan 2020 03:00 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 12 Jan 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
Harsh Vardhan Shringla to be captain for Indo-US relations as Foreign Secretary says US official
हर्षवर्धन श्रृंगला (फाइल फोटो)

अमेरिका की एक शीर्ष राजनयिक ने अमेरिका में भारत के राजदूत रहे हर्षवर्धन श्रृंगला के विदाई समारोह में कहा कि वह भारत के विदेश सचिव के रूप में ‘भारत-अमेरिका संबंध के कप्तान’ बनेंगे। श्रृंगला को भारत का अगला विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। वह इस सप्ताह के अंत में वाशिंगटन डीसी से भारत रवाना होंगे और इस महीने के अंत में अपनी नई जिम्मेदारी को संभालेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने 1984 बैच के विदेश सेवा के अधिकारी ने करीब एक साल तक अमेरिका में भारत के राजदूत की सफल भूमिका निभाई है। दक्षिण एवं मध्य एशिया की कार्यवाहक सहायक सचिव एलिस जी वेल्स ने विदाई समारोह में कहा, ‘हमें यह जानकर खुशी हुई कि राजदूत श्रृंगला विदेश सचिव बनने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


हम जानते हैं कि हमें इस रूप में दोनों देश के संबंध के लिए कप्तान मिलने जा रहा है और वह वैसे संवेदनशील कार्य पूरे करेंगे जिसे पूरा करने की जरूरत है ताकि दो महत्वपूर्ण देश साथ जुड़ सकें।’ वहीं श्रृंगला ने अपने संक्षिप्त बयान में कहा, ‘यह काफी महत्वपूर्ण साल रहा।’ उन्होंने कहा, ‘काफी अच्छा कार्यकाल रहा। न केवल गतिविधियों के मामले में बल्कि यहां मैंने अपने हर क्षण का आनंद लिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed