फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   harmeet dhillon being attacked for sikh Republican national committee election

US: 'सिख होने की वजह से रिपब्लिकन पार्टी कर रही भेदभाव', भारतवंशी नेता हरमीत ढिल्लन ने लगाए गंभीर आरोप

Tue, 17 Jan 2023 11:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 17 Jan 2023 11:24 AM IST
सार

America: रिपब्लिकिन नेशनल कमेटी एक राजनीतिक कमेटी है, जो कि अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की गवर्निंग बॉडी है। रिपब्लिकन पार्टी को बतौर ब्रांड प्रमोट करना और पार्टी के फंड इकट्ठा करना और चुनावी रणनीति बनाने का काम करती है। 

विज्ञापन
harmeet dhillon being attacked for sikh Republican national committee election
हरमीत ढिल्लन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में भारतीय मूल की प्रतिष्ठित वकील हरमीत ढिल्लन, रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) की चेयरवूमन पद की रेस में हैं। इस बीच हरमीत ढिल्लन ने आरोप लगाया है कि उनकी सिख धर्म में आस्था के चलते उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। हरमीत ढिल्लन ने आरोप लगाया कि उनकी धार्मिक आस्था के चलते रिपब्लिकन नेताओं द्वारा उन पर कट्टर हमले किए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा है कि वह ऐसे हमलों से डरने वाली नहीं और लड़ाई जारी रखेंगी। बता दें कि हरमीत ढिल्लन कैलिफोर्निया रिपब्लिकन पार्टी की पूर्व सह-अध्यक्ष रह चुकी हैं और अब रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की चेयरवूमन पद का चुनाव लड़ रही हैं। इस पद के लिए हरमीत ढिल्लन का मुकाबला रोना मैक्डैनियल के साथ है। 

विज्ञापन


हरमीत ढिल्लन ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि वह ये साफ कर देना चाहती हैं कि कोई भी धमकी, कट्टरपंथी हमला उन्हें या उनकी टीम को नहीं डिगा सकता है। ढिल्लन ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि मेरी टीम के एक सदस्य ने रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के सबसे महंगे वेंडर को लेकर सवाल उठाए तो उन्हें धमकी मिली है। रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के चेयरपर्सन का चुनाव आगामी 27 जनवरी को होना है। बता दें कि रिपब्लिकिन नेशनल कमेटी एक राजनीतिक कमेटी है, जो कि अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की गवर्निंग बॉडी है। रिपब्लिकन पार्टी को बतौर ब्रांड प्रमोट करना और पार्टी के फंड इकट्ठा करना और चुनावी रणनीति बनाने का काम करती है। 
विज्ञापन


हरमीत ढिल्लन ने अपने एक बयान में कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी को लॉबिस्ट, कंसल्टेंट्स और ऐसे लोगों से मुक्त करना है जो पार्टी को अपनी मन मर्जी से चलाते हैं। पॉलिटिको अखबार के साथ बातचीत में ढिल्लन ने कहा कि उनके विरोधी उनकी धार्मिक आस्था को लेकर उन्हें निशाना बना रहे हैं और इसे मेरे खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि ढिल्लन की विरोधी और रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की पूर्व चेयरवूमन मैक्डैनियल ने धार्मिक आस्था को लेकर निशाना बनाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि हम आस्था, परिवार और आजादी वाली पार्टी हैं और हमारे यहां ऐसे हमलों के लिए कोई जगह नहीं है। मैक्डैनियल ने कहा कि एक अल्पसंख्यक होने के नाते मैं ऐसे हमलों की निंदा करती हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed