फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   handwritten page of sherlock holmes novel The hound of baskervilles sells for rs 3.13 crores

गजब: शेरलॉक होम्स फिर चर्चा में, उपन्यास 'द हाउंड ऑफ द बास्करविल्स' की पाण्डुलिपि का सिर्फ एक पन्ना 3.13 करोड़ में बिका 

Tue, 09 Nov 2021 12:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 09 Nov 2021 12:04 PM IST
सार

ब्रिटिश लेखक सर आर्थर कॉनन डॉयल ने शेरलॉक होम्स नामक जासूसी किरदार की रचना की थी। यह किरदार काफी चर्चा में भी रहा। कई फिल्में भी इसी किरदार के ऊपर बनाई गईं। 

विज्ञापन
handwritten page of sherlock holmes novel The hound of baskervilles sells for rs 3.13 crores
शेरलॉक होम्स - फोटो : Social Media

विस्तार

काल्पनिक जासूसी किरदार शेरलॉक होम्स एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार यह किरदार अपने नॉवेल 'द हाउंड ऑफ द बास्करविल्स' की वजह से लोगों की जुबान पर आया है। दरअसल, इस नॉवेल की पाण्डुलिपि का एक हस्तलिखित पन्ना 3.13 करोड़ रुपये में बेचा गया है। इस पेज की माप 20सेमीx33सेमी है। अमेरिका के टेक्सास के डलास में एक नीलामी के दौरान इस पेज को एक प्राइवेट खरीदार को बेचा गया है। 

विज्ञापन


क्या है पेज पर 
हस्तलिखित नॉवेल के जिस पेज को करोड़ों में बेचा गया है, वह अच्छी स्थिति में है। इस पेज का शीर्षक 'चैप्टर XIII फिक्सिंग द नेट्स' है। इसमें शेरलॉक होम्स और डॉ वाटसन के बीच एक संदिग्ध की गिरफ्तारी की बात होती है। पेज पर एक लाइन को काटा भी गया है, जिसे शेरलॉक होम्स के मूल ब्रिटिश लेखक सर आर्थर कॉनन डॉयल द्वारा संपादित भी किया गया है। 
विज्ञापन


केवल 37 पन्ने हैं मौजूद 
शेरलॉक होम्स का नॉवेल द हाउंड ऑफ़ द बास्करविल्स 185 पन्नों का है। समय के साथ पाण्डुलिपि के कई पन्ने बेकार हो गए तो कुछ खो गए। इस समय इस नॉवेल के मात्र 37 पन्ने ही मौजूद हैं। जिस पेज को बेचा गया है, यह उन्हीं 37 पन्नों में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी नॉवेल में जिंदा हुआ था शेरलॉक होम्स 
सर आर्थर कॉनन डॉयल ने अपने सबसे चर्चित किरदार शेरलॉक होम्स को 1894 में मार दिया था। इसके आठ साल बाद उन्होंने द हाउंड ऑफ द बास्केरविल्स में ही शेरलॉक को जिंदा किया। इस कारण शेरलॉक होम्स श्रृंखला का यह सबसे चर्चित नॉवेल भी रहा। 


हैट और सिगार यहीं से आए थे चर्चा में 
आपने जितनी जासूसी फिल्में देखी होंगी, उसमें से ज्यादातर में जासूस को गोल हैट और सिगार पीते देखा होगा। दअरसल, सबसे पहले सर आर्थर कॉनन डॉयल ने ही शेरलॉक होम्स नामक किरदार को इस तरह से प्रस्तुत किया था। इसके बाद यह जासूसों की पहचान बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed