फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas Ready To Swap All Israeli Soldiers For All Palestinian Prisoners

War: हमास की चाल! इन खास बंधकों को छोड़ने के लिए कर दी इस्राइली जेलों में बंद सभी फलस्तीनियों की रिहाई की मांग

Thu, 30 Nov 2023 08:52 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 30 Nov 2023 08:52 AM IST
सार

हमास का कहना है कि सात हजार से अधिक फलस्तीनी अभी इस्राइली जेल में बंद हैं। हमास ने पहले अक्तूबर में इस्राइल से सभी फलस्तीनी कैदियों को रिहा करने की मांग की थी। अब नया प्रस्ताव ऐसे समय में रखा गया है जब युद्ध को खत्म करने के प्रयास तेज हो गए हैं।

विज्ञापन
Hamas Ready To Swap All Israeli Soldiers For All Palestinian Prisoners
संघर्ष विराम समझौते के तहत अब तक 60 इस्राइली बंधकों और 180 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जा चुका है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच एक महीने से अधिक समय से जारी संघर्ष पर फिलहाल विराम लगा हुआ है। सात अक्तूबर को आतंकियों ने इस्राइल पर हमला कर कई सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया था, जिसमें सैनिक भी शामिल हैं। हालांकि, अब एक समझौते के तहत कुछ बंधकों को रिहा करा लिया गया है। इस बीच हमास ने इस्राइल के सामने एक नया ऑफर रखा है। उसका कहना है कि अगर इस्राइल फलस्तीनी कैदियों को छोड़ता है तो उसके बदले में उसके सभी सैनिकों को रिहा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


कठिन बातचीत से गुजर रहा
हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी और गाजा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बासेम नईम ने कहा कि समूह संघर्ष विराम को बढ़ाने के लिए कठिन बातचीत से गुजर रहा है। नईम ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान पत्रकारों से कहा कि वह इस्राइल में बंद अपने सभी कैदियों के बदले में सभी इस्राइली सैनिकों को रिहा करने के लिए तैयार हैं। बता दें, संघर्ष विराम आज यानी गुरुवार को समाप्त होने वाला है। 
विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है, हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमला कर करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था। वहीं 1200 लोग मारे गए। वहीं इस्राइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी में 15000 से अधिक लोग मारे गए। अब संघर्ष विराम समझौते के तहत 60 इस्राइली बंधकों और 180 फलस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया गया है। हालांकि, समझौते के तहत हमास द्वारा बंधक बनाए गए सैनिकों को बाहर रखा गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि आतंकी समूह सैनिकों का इस्तेमाल किसी बड़े सौदे के रूप में कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है समझौता
साल 2011 में इस्राइली सैनिक गिलाद शालित के लिए एक हजार से अधिक फलस्तीनियों का आदान-प्रदान किया गया था। समूह का कहना है कि सात हजार से अधिक फलस्तीनी अभी इस्राइली जेल में बंद हैं। हमास ने अक्तूबर में इस्राइल से सभी फलस्तीनी कैदियों को रिहा करने की मांग की थी। अब नया प्रस्ताव ऐसे समय में रखा गया है जब युद्ध को खत्म करने के प्रयास तेज हो गए हैं।


हमास समूह के एक करीबी सूत्र का कहना है कि हमास संघर्ष विराम को चार दिनों तक बढ़ाने और अधिक इस्राइलियों को रिहा करने के लिए तैयार है। वहीं, नईम ने कहा, 'हम स्थायी संघर्ष विराम पर बातचीत के लिए मध्यस्थों के साथ प्रयास कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed