फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas official Mousa Abu Marzouk said Tunnels built to protect our fighters not civilians

हमास ने नागरिकों को मरने के लिए छोड़ा!: बोला- सुरंगें सिर्फ लड़ाकों के लिए, आम लोग इस्राइल-UN की जिम्मेदारी

Tue, 31 Oct 2023 09:30 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 31 Oct 2023 09:30 AM IST
सार

मूसा अबू मरजौक ने एक इंटरव्यू में कहा कि नागरिकों की रक्षा करना संयुक्त राष्ट्र और इस्राइल की जिम्मेदारी है। गाजा में भूमिगत सुरंगें लड़ाकों की रक्षा के लिए हैं। 

विज्ञापन
Hamas official Mousa Abu Marzouk said Tunnels built to protect our fighters not civilians
हमास के सदस्य मूसा अबू मरजौक ने कहा कि सुरंगें लड़ाकों के लिए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल-हमास के बीच संघर्ष तीन सप्ताह से अधिक समय से जारी है। इसमें अभी तक साढ़े नौ हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। फिर भी युद्ध थमता नहीं दिखाई दे रहा है। एक तरफ इस्राइल ने आतंकियों को चुन-चुनकर खत्म करने की कसम खा ली है। वहीं दूसरी ओर, हमास भी हार नहीं मान रहा है। उसने सुरंगें खोदना शुरू कर दिया है। हालांकि, यह सुरंगें नागरिकों के लिए नहीं बल्कि लड़ाकों की रक्षा के लिए हैं। यह कहना है हमास के सदस्य मूसा अबू मरजौक का। 

विज्ञापन

सुरंगों के अलावा और कोई विकल्प नहीं
एक रिपोर्ट के अनुसार, मूसा अबू मरजौक ने एक इंटरव्यू में कहा कि नागरिकों की रक्षा करना संयुक्त राष्ट्र और इस्राइल की जिम्मेदारी है। गाजा में भूमिगत सुरंगें लड़ाकों की रक्षा के लिए हैं। लड़ाकों के पास सुरंगों से लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

विज्ञापन

जिनेवा संधि का हवाला

उसने जिनेवा संधि का हवाला देते हुए कहा, 'यह संयुक्त राष्ट्र की जिम्मेदारी है कि जब तक नागरिक कब्जे में हैं, उन्हें सभी सेवाएं मुहैया कराए। हमने खुद को हमलों से बचाने के लिए सुरंगों को तैयार किया है। ये हमें हवाई हमलों से बचाने के लिए हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा में साढ़े आठ हजार लोगों की मौत 

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार अब तक 8,300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें से 3,457 बच्चे थे।

इस्राइली सेना के हमले तेज

इस्राइली वायु सेना और जमीनी सेना ने गाजा पट्टी में अभियान और तेज कर दिया है। इसके अलावा, इस्राइल ने गाजा में इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाओं को भी निलंबित कर दिया है, जिससे अब गाजा के लोगों का बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना ने बमबारी की। इस्राइली थल सेना गाजा पट्टी में अभियान का विस्तार कर रही है। हमास का कहना है कि उसके लड़ाके अलग-अलग क्षेत्रों में इस्राइली सैनिकों का सामना कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed